लाइव न्यूज़ :

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के लिए बंद हुआ जदयू का दरवाजा, पार्टी प्रवक्ता ने किया तीखा वार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2022 16:08 IST

माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह का बयान जदयू के शीर्ष नेतृत्व को नागवार गुजरा है और यही वजह है कि जदयू प्रवक्ता ने इस कडे़ लहजे में आरसीपी सिंह पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरसीपी सिंह से नाराज है जदयू नेतृत्वजदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद आरसीपी पर बरसेआरसीपी सिंह की पार्टी से विदाई हो सकती है

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अब जदयू में पूरी तरह से हाशिए पर चले गए हैं। ऐसा प्रतीत होने लगा है कि आरसीपी सिंह के लिए उनके नेता नीतीश कुमार ने पार्टी का दरवाजा बंद कर दिया है। दिल्ली से पटना लौटने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि ‘मुझे क्या कोई धोखा देगा, मैं अपनी मेहनत और परिश्रम से आगे बढा हूं।’

आरसीपी सिंह के इस बयान पर पार्टी की नाराजगी बढ गई है और जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आरसीपी सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरसीपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप मुख्यमंत्री की कृपा से दो बार राज्यसभा गये।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि आपको पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, केंद्र में मंत्री बनवाया, लेकिन आपने पार्टी के लिए कुछ नहीं किया। जिस पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 71 सीटें जीती थीं वह आपकी वजह से 2020 में 43 पर सिमट गई। अरविंद निषाद ने कहा कि आरसीपी सिंह को यह कबूल करना चाहिए कि मैं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जी की कृपा से राज्‍यसभा में नामित हुआ, जदयू का राष्‍ट्रीय महासचिव और जदयू का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बना। मनुष्‍य को अहंकार में नहीं बल्कि ईमानदारी से स्‍वीकार करना चाहिए कि मैंने जो भी पद प्राप्‍त किया वह नीतीश कुमार जी की कृपा से मिला।

जदयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह झूठ है कि आपको योग्यता और मेहनत से इतनी कामयाबी मिली है। यह सब मुख्यमंत्री नीतीश की कृपा से मिला है। अरविंद निषाद ने आरसीपी सिंह को गैर जिम्मेदार और झूठ बोलने वाला नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि आरसीपी का व्यवहार संगठन में गैर-जिम्मेदाराना रहा, जिसका खामियाजा पार्टी आज भुगत रही है। अरविंद निषाद ने यहां तक कह दिया कि जदयू में नीतीश कुमार को चुनौती देने वाला कोई भी नेता नेपथ्य में चला जाएगा।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार