लाइव न्यूज़ :

भाजपा और आरएसएस पर देश बेचने का आरोप, एनडीए सरकार दीमक की तरह खोखला कर रही है, बिहार में पोस्टर वार शुरू, जदयू ने हमला बोला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2022 19:27 IST

बिहारः  पोस्टर में लिखा गया है कि भाजपा और आरएसएस देश को दीमक की तरह खोखला कर रही है। पोस्टर में सबसे उपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ अन्य मंत्रियों की फोटो लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और आरएसएस को दिखाया गया है।भाजपा और आरएसएस मिलकर देश के सरकारी संपत्तियों को लगातार बेच रहे हैं।पोस्टर में भाजपा + आरएसएस का फुल फॉर्म बताया गया है।

पटनाः बिहार में पोस्टर वार एकबार फिर से सियासी माहौल को गर्माने लगा है। पटना के आयकर गोलंबर पर मंगलवार को जदयू द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है, जिसके जरिए भाजपा और आरएसएस पर जोरदार हमला किया गया है। पोस्टर में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि एनडीए सरकार दीमक की तरह धीरे-धीरे देश को खोखला करने में लगी है।

इस पोस्टर के जरिए भाजपा का आरएसएस से सम्बन्ध बता कर देश बेचने का आरोप जदयू के तरफ से लगाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि भाजपा और आरएसएस देश को दीमक की तरह खोखला कर रही है। पोस्टर में सबसे उपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ अन्य मंत्रियों की फोटो लगी है।

उसके बाद भाजपा और आरएसएस को दिखाया गया है। इसमें लिखा गया है कि भाजपा और आरएसएस मिलकर देश के सरकारी संपत्तियों को लगातार बेच रहे हैं। इस पोस्टर में भाजपा + आरएसएस का फुल फॉर्म बताया गया है। इसमें लिखा गया है कि " ’बी’ का मतलब बेच कर, ’जे’ का मतलब जाएंगे ’पी’ का अर्थ पूरी और ’आर’ का अर्थ राष्ट्रीय ’एस’ का मतलब सरकारी, ’एस’ का अर्थ संपत्ति।"

मतलब कहा गया है कि भाजपा + आरएसएस का फुल 'फॉर्म बेच कर जाएंगे पूरी राष्ट्रीय सरकारी संपत्ति' है। पोस्टर पर लिखा है, देश की सारी संपत्तियों में दीमक लग चुकी है। पार्टी देश को खोखला करने में लगी है। पोस्टर के सबसे नीचे में इस बात को भी लिखा गया है कि नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाए।

पोस्टर में एक स्लोगन लिखा हुआ है कि ‘जनता बेहाल दीमक खुशहाल दीमक को हटाए और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएं’। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनने के बाद से लगातार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में देखे जा रहे हैं।

हालांकि, नीतीश कुमार का कहना है कि वो केवल देश में विपक्ष की सभी पार्टियों को एक मंच पर लेकर आने का काम कर रहे हैं। उनकी प्रधानमंत्री बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मगर सरकार बनने के तुरंत बाद जदयू कार्यालय में पोस्टर लगे थे।

इसमें नीतीश कुमार के फोटे के साथ लिखा था प्रदेश में दिखेगा, देश में दिखेगा.. वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा था, जुमला नहीं, हकीकत... इस तरह के कई पोस्टर अभी शहर में लगे हैं। बता दें कि, सरकार से अलग होने के बाद से ही जदयू भाजपा पर अधिक हमलावर हो गई है।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल