लाइव न्यूज़ :

जावड़ेकर ने ‘टीआरपी-केन्द्रित’ पत्रकारिता की निंदा की

By भाषा | Updated: November 23, 2020 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवम्बर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ‘‘टीआरपी-केंद्रित पत्रकारिता’’ को अस्वीकार करते हुए कहा कि 50 हजार घरों में लगाये गये मीटर करोड़ों लोगों की राय को तय नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता को किसी भी कीमत पर बनाये रखा जाना चाहिए, लेकिन मीडिया को यह याद रखना चाहिए कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है।

जावड़ेकर ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘टीआरपी-केंद्रित पत्रकारिता अच्छी नहीं है। पचास हजार घरों में स्थापित मीटर 22 करोड़ की राय को माप नहीं सकते। हम इसकी परिधि का विस्तार करेंगे ताकि हम जान सकें कि लोग क्या देखते हैं और वे क्या देखना चाहते हैं।’’

उन्होंने मीडिया के छात्रों को सनसनीखेज या टीआरपी-केंद्रित पत्रकारिता के जाल में नहीं फंसने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे स्वस्थ पत्रकारिता के गुर सीखें और समाज में जो कुछ अच्छा काम हो रहा है उसे भी समाचार मानकर लोगों तक पहुंचाएं।

जावड़ेकर ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए आईआईएमसी के उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोगों को डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में उभर रहे बदलाव का स्वागत करना चाहिए और इससे लाभ प्राप्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मीडिया की आजादी लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आयाम है और इसे संभालकर रखना है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है। इसलिए हम में से हर एक को जिम्मेदार होना होगा। पत्रकार के रूप में आप खबर के हर पहलुओं को समझते हैं, लेकिन आपकी रिपोर्टिंग ऐसी हो जो समाज को सही दिशा में ले जाये ।’’

मंत्री ने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है, ‘‘लोगों को गुमराह करने का यंत्र नहीं है।’’

जावड़ेकर ने कहा कि पत्रकारिता का पहला सबक यह है कि लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली हर चीज समाचार है और इसे मीडिया में पर्याप्त जगह मिलनी चाहिए।

इस संबंध में, उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी जिन्होंने नागरिकों की मदद की है।

मंत्री ने कहा कि लगभग दो लाख गांवों में ‘फाइबर कनेक्टिविटी’ ने ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया है।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक के. सतीश नम्बूदिरिपाड सहित आईआईएमसी के सभी केंद्रों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज