लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाले बुजुर्ग को जौनपुर पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:41 IST

Open in App

जौनपुर पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वायरस फैलाने संबंधी आरोपों वाली टिप्‍पणी के लिए 70 वर्षीय व्यक्ति को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया जो यूट्यूब पर सक्रिय हैं। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि सुरेरी थाना क्षेत्र के कोहदौरा गांव निवासी 70 वर्षीय मनमोहन मिश्र के खिलाफ प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के आरोप में संबंधित धाराओं में नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। इसी आधार पर जौनपुर पुलिस ने चेन्‍नई से मिश्र को रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।साहनी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मनमोहन मिश्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान दिया था। अधिकारी के अनुसार इस वीडियो के माध्यम से मिश्र ने गैर-वैज्ञानिक तर्क देते हुए जनता में भय फैलाने का कार्य किया था। पुलिस ने मिश्र के बयान का स्वत: संज्ञान लिया और नगर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नगर कोतवाल संजीव मिश्र ने गत 8 अगस्त को मामला पंजीकृत कराया। पुलिस की छानबीन और मोबाइल लोकेशन का पता लगाने पर अभियुक्त मनमोहन मिश्र का पता बीआरडी नगर थाना माधव वरम जनपद चेन्नई में पाया गया। कोतवाली पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चेन्नई जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।कोहदौरा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन में मिश्र करीब चार महीने तक गांव में रहे और उन्होंने गांव के युवाओं को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों के मुताबिक मिश्र कूरियर उद्योग से जुड़े हैं और तमिलनाडु में बाबा रामदेव के योग का प्रचार कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक मिश्र यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज