लाइव न्यूज़ :

WATCH: 'देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो....', दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर जेडीयू कार्यकर्ता ने लगाए नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2023 15:33 IST

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू का अध्यक्ष चुना गयाबिहार के मुख्यमंत्री ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव स्वीकार कियापार्टी के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) का अध्यक्ष चुना गया।  नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव स्वीकार किया। इस खुशी में दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और 'देश का प्रधानमंत्री कैसा हो?' 'नीतीश कुमार जैसा हो' के नारे भी लगाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 

सिंह ने यहां बंद कमरे में हुई कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कुमार के नाम का प्रस्ताव करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी को उनके नेतृत्व की आवश्यकता होगी, जबकि वह खुद अपना चुनाव लड़ने में व्यस्त होंगे। वह वर्तमान में लोकसभा में मुंगेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज होने वाली है जिसमें अध्यक्ष पद सहित कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसलों का अनुमोदन किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के भीतर अधिकांश प्रमुख नेताओं का मानना था कि कुमार को 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण समय में संगठन की कमान संभालनी चाहिए। 

पार्टी विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि कुमार के साथ हाल में हुई बातचीत में पार्टी के भीतर कई नेताओं ने सिंह की नेतृत्व शैली की आलोचना की थी। सूत्रों ने बताया कि कुमार ने कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के फैसले का पालन करेंगे। 

सदस्यों ने हाथ उठाकर नीतीश के अध्यक्ष बनने का समर्थन किया। पार्टी के कई उत्साही सदस्यों ने अपने नेता को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करते हुए कार्यक्रम स्थल पर नारे भी लगाए। बैठक में जिन प्रस्तावों पर चर्चा की गई, उनमें जातिगत जनगणना को आगे बढ़ाने और बिहार में 'जाति सर्वेक्षण' कराने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना भी शामिल थी। 

इसके कारण राज्य सरकार ने आरक्षण को मौजूदा 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया। अब हर पार्टी इसका समर्थन कर रही है। गठबंधन में अपने सबसे प्रतिष्ठित नेता को औपचारिक भूमिका नहीं दिए जाने को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों से जद (यू) की कथित नाखुशी के बीच एक प्रस्ताव किया गया जिसमें विभिन्न विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एक साथ लाने के लिए उनकी भूमिका की सराहना की गई। 

पार्टी महासचिव धनंजय सिंह ने कहा कि कुमार ने ही स्पष्ट किया था कि कांग्रेस के बिना विपक्षी गठबंधन नहीं हो सकता जबकि भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के चंद्रशेखर राव सहित कुछ क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस से इतर विभिन्न गैर-भाजपा दलों के मोर्चे पर काम करने का विचार पेश किया था। कार्यकारिणी ने हाल के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद से 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन की भी निंदा की। 

कुमार ने बैठक में कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को अलग-अलग भूमिकाएं दी जाएं। सिंह ने बृहस्पतिवार को जदयू अध्यक्ष पद छोड़ने और पार्टी के भीतर किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया था।

खबर भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूLalan Singhलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट