लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जंगीपुर में अभिजीत मुखर्जी को मिल रही कड़ी चुनौती, इन चार पार्टियों में मुकाबला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 19, 2019 14:14 IST

लोकसभा 2014 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में ममता लहर होने के बावजूद जंगीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

Open in App
ठळक मुद्देइस सीट से देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी चुनाव लड़ा करते थे।जंगीपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश की सभी पार्टियों मैदान में है। हर दल के नेताओं ने कमर कस ली है। जंगीपुर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का एक शहर है, जो भगीरथी नदी पर बसा हुआ है। कहा जाता है कि इस शहर की स्थापना मुगल सम्राट जहांगीर ने की थी। इसीलिए इस शहर को जहांगीपुर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि इस सीट से देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी चुनाव लड़ा करते थे।

पश्चिम बंगाल के वीआईपी जंगीपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान है। 23 मई को मतगणना की जाएगी। लोकसभा 2014 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में ममता लहर होने के बावजूद जंगीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

जंगीपुर में कुल 11 पार्टियां मैंदान में हैं

कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी को जंगीपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। अभिजीत मुखर्जी इस सीट से सांसद हैं। तृणमूल कांग्रेस ने खलिलुर रहमान को टिकट दिया है। बीजेपी ने मुस्लिम महिला कैंडिडेट को टिकट दिया है। पार्टी ने माफूजा खातून को उम्मीदवार बनाया है। सीपीएम ने मोहम्मद जुल्फीकार अली को टिकट दिया है, जबकि शमीमुल इस्लाम बीएसपी के टिकट पर मैदान में उतरे हैं। मफूजा खातून दो बार माकपा की विधायक रह चुकी हैं। इस सीट से निर्दलीय समेत कुल 11 पार्टियां मैंदान में हैं।

...तब प्रणब दा हुआ करते ते सांसद

इस सीट पर सीपीएम कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती रही है। 2012 में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके राष्ट्रपति बनने पर यह सीट खाली हुई, जिस पर 10 अक्टूबर 2012 को मतदान कराया गया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में प्रणब मुखर्जी बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जंगीपुर लोकसभा सीट जीत ली।

जंगीपुर सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी

जंगीपुर लोकसभा सीट चौथे आम चुनाव 1967 में अस्तित्व में आई थी। 1967 व 1971 के आम चुनावों में कांग्रेस के लुत्फल हक जीतने में कामयाब रहे। 1977 के लोकसभा चुनाव में माकपा के ससंका शेखर सान्याल जीते। 1980, 1984, 1989 व 1991 के आम चुनावों में माकपा के जैनल अबेदिन लगातार जीत हासिल करते रहे। 1996 के चुनावों में फिर कांग्रेस ने वापसी की और मोहम्मद इदरिस अली सांसद चुने गए। 1998 व 1999 के चुनावों में माकपा के अबुल हसनत खान चुनाव जीते। 2004 व 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी को चुनाव मैदान में उतारा। प्रणब मुखर्जी दोनों बार चुनाव जीते।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजंगीपुरपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए