लाइव न्यूज़ :

'सीट बंटवारा कोई बड़ा मुद्दा नहीं, एजेंडा एकजुट होकर चुनाव लड़कर जीत हासिल करना': एचडी कुमारस्वामी

By अनुभा जैन | Updated: September 23, 2023 10:43 IST

बीजेपी ने कहा है कि सीटों का बंटवारा राज्य के नेताओं से बातचीत और चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

Open in App

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन एनडीए और जनता दल (सेक्युलर) ने 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के खिलाफ हाथ मिलाया।

सीट बंटवारे की घोषणा दशहरा के अवसर पर, यानी अगले महीने के अंत में किये जाने की संभावना है। जद (एस) को 28 सीटों में से 3-4 सीटें मिल सकती हैं लेकिन पार्टी 6 से 8 सीटों के साथ और सीटों की मांग कर रही है।

बीजेपी ने कहा है कि सीटों का बंटवारा राज्य के नेताओं से बातचीत और चर्चा के बाद तय किया जाएगा। दक्षिण कर्नाटक में जद (एस) के काफी प्रभाव के साथ, जहां भाजपा कमजोर है, भगवा पार्टी का मानना है कि यह गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में भाजपा का एक मजबूत गढ़ और प्रभुत्व बनाएगा।

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मीडिया से कह, “ हम कर्नाटक के लोगों के हित में और कर्नाटक की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के खिलाफ एनडीए में शामिल हुए हैं, जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और किसानों के खिलाफ काम कर रही है। एचडी कुमारस्वामी ने पार्टी के एजेंडे पर जोर दिया और कहा कि एजेंडा कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ना और राज्य की सभी 28 सीटें जीतना है। सीट बंटवारा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है और यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हमें कितनी सीटें मिलेंगी।"

लेकिन जद (एस) के इस कदम से उसके मुस्लिम पदाधिकारियों में नाराजगी पैदा हो गई। हालांकि, जद(एस) को हमेशा अल्पसंख्यकों का समर्थन मिलता रहा है। राज्य के उपाध्यक्ष सैयद शफीउल्ला खान ने उनके विरोध के संकेत के रूप में इस्तीफा दे दिया। आईटी-बीटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि गठबंधन किसी भी तरह से सत्तारूढ़ दल की संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बीजेपी कर्नाटक में जेडीएस की ’बी’ टीम है। पिछले 100 दिनों से, भाजपा ने दोनों सदनों में विपक्ष के नेता की नियुक्ति नहीं की है और इसलिए, वे जद (एस) के उनके साथ हाथ मिलाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, खड़गे ने कहा।

इस मुद्दे पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, ’हम साथ मिलकर एक मजबूत नए भारत और एनडीए का निर्माण करेंगे।’ राज्य के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई का मानना है कि गठबंधन कर्नाटक में राजनीतिक गेम-चेंजर होगा।

बोम्मई ने आगे कहा कि कांग्रेस पिछले चार महीनों में राज्य में बुरी तरह विफल रही है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कर्नाटक के लोग सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ दोनों दलों के इस गठबंधन को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक कांग्रेस के खिलाफ संयुक्त आंदोलन देखने को मिलेंगे।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPकर्नाटकलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार