लाइव न्यूज़ :

Jan Suraaj Party 2024: इतनी शक्ति हमें देना दाता..., बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और दल?, प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज पार्टी’ का किया ऐलान, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2024 17:34 IST

Jan Suraaj Party 2024: चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को ‘जन सुराज पार्टी’ के नाम से अपना राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में प्रशांत किशोर ने यह घोषणा की।देवेंद्र प्रसाद यादव, पवन वर्मा और मोनाजिर हसन सहित जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं।चंपारण से 3000 किलोमीटर से अधिक लंबी ‘पदयात्रा’ शुरू करने के ठीक दो साल बाद गठन किया।

 

 

 

 

 

Jan Suraaj Party 2024: गांधी जयंती के दिन जन सुराज के संस्थापक एवं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी जन सुराज का ऐलान कर दिया। इस दौरान अपने अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि उन लोगों को चुनाव आयोग से जन सुराज पार्टी के तौर पर अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है। प्रशांत किशोर के मंच पर पहुंचते ही जन सुराज के कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इस दौरान प्रशांत किशोर समेत जन सुराज के सभी सदस्य खड़े होकर इतनी शक्ति हमें देना दाता.. गीत गया।

इसके बाद प्रशांत किशोर ने बताया अब उनकी पार्टी का नाम जन सुराज पार्टी होगा। हालांकि, प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से भी पूछा- जन सुराज पार्टी नाम ठीक है न ? आप लोगों को पसंद है न? अगर पसंद नहीं है तो हम चुनाव आयोग के पास फिर जाएंगे। इस दौरान प्रशांत किशोर ने जय जय बिहार का नारा दिया।

पटना में वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड में जन सुराज के कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर भी बीच-बीच में आकर लोगों से संवाद करते रहे। दरअसल भीड़ से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के संबोधन की आवाज उठने लगी। इसलिए प्रशांत किशोर मंच पर आकर थोड़ी देर के लिए लोगों को संबोधित करने लगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार को विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था बनानी है तो अगले 10 सालों में 5 लाख करोड़ रुपए की जरूरत है। जब शराबबंदी हटेगी तो वह पैसा बजट में नहीं जाएगा और न ही नेताओं की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होगा, न ही सड़क, पानी और बिजली के लिए इस्तेमाल होगा। उसका इस्तेमाल सिर्फ बिहार में नई शिक्षा व्यवस्था बनाने में होगा।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी की वजह से बिहार को हर साल 20,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। इस दौरान जाने माने शिक्षक केसी सिन्हा, वरिष्ठ वकील वाईवी गिरी, पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन, पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव सहित कई लोगों ने लोगों को संबोधित किया। जन सुराज पार्टी के स्थापना कार्यक्रम में प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई।

जन सुराज में राजनीतिक पार्टियों के कद्दावर नेताओं के साथ पूर्व आईएएस-आईपीएस अधिकारी, उद्योगपति, साहित्यकार, पत्रकार, कला समेत अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। बता दें कि 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा पर हैं। उनकी पदयात्रा अब तक 17 जिले में हो चुकी है। दो साल के दौरान प्रशांत किशोर ने लगभग 5 हजार किमी की पदयात्रा की है और 5500 से अधिक गांवों में पैदल चलकर गए हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो