लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः उधमपुर जिले में प्रदर्शनकारियों पर चढ़ा ट्रक, 3 की मौत, एक अन्य हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 8, 2022 15:59 IST

जम्मू के उधमपुर जिले में शुक्रवार दो अलग अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है। एक हादसे में प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को ट्रक ने कुच दिया तो दूसरे हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार दंतपति और उसके बेटे की मौत फुटपाथ से टकराने के दौरान हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू के उधमपुर जिले में शुक्रवार सुबह अलग-अलग सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गईएक हादसे में एक महिला समेत दो पुरुषों की मौत की सूचना है

जम्मू। जम्मू के उधमपुर जिले में शुक्रवार दो हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है। एक ट्रक प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों पर चढ़ गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई वहीं एक और हादसे में पति-पत्नी समेत बच्चे की जान चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक, उधमपुर के रैंबल में शुक्रवार सुबह दंपति  मोटरसाइकिल से अरनास के चंगा इलाके से उधमपुर आ रहे थे इसी दौरान वे फुटपाथ से जा टकराए। हादसे के दौरान साथ में उनका बेटा भी था। उसकी भी मौत हो गई। मोटर साइकिल पर सलीम (45), उसकी पत्नी शांति (40) व पुत्र समीर (20) सभी निवासी अरनास रियासी सवार थे।

सुबह बजे मोटरसाइकिल जब रैंबल थाना क्षेत्र के गरनेई इलाके से गुजर रहा था तो फिसल कर सड़क पर बने पैरापिट से टकरा गया। इस हादसे में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद रैंबल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर तीनों को उधमपुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पहला हादसा उधमपुर जिले में हुआ जब चिनैनी तहसील के बेष्टी गांव में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर लोगों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सुद्ध महादेव-चिनैनी सड़क मार्ग पर बेष्टी गांव के लोग पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सुद्धमहादेव से चिनैनी की तरफ जा रहे एक ट्रक ने प्रदर्शनकारियो को कुचलते हुए आगे बढ़ निकल गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज चिनैनी उपजिला अस्पताल में चल रहा है।

टॅग्स :Udhampurसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?