लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर जिला परिषद चुनावः गुपकार अलायंस से भाजपा परेशान, विरोधी दलों के उम्मीदवारों को सुरक्षा के नाम पर किया जा रहा ‘बंद’ 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 23, 2020 12:42 IST

कश्मीर में सात दलों से बने गुपकार अलायंस के उम्मीदवारों के जिला परिषद के चुनावों में मैदान उतरने के कारण भाजपा की परेशानी बढ़ चुकी है। उसकी परेशानी का आलम यह है कि वह इन चुनावों में प्रचार के लिए भी स्टार प्रचारकों तथा केंद्रीय आलाकमान से बुलाए जाने वाले नेताओं का सहारा ले रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस थानों में आकर बैठने को कहा जा रहा है क्योंकि सरकारी तौर पर उनकी जान को खतरा बताया जा रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से वर्तमान सांसद डा फारूक अब्दुल्ला व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपना रोष प्रकट कर चुके हैं। ऐसा पहली बार देख रहे हैं कि उम्मीदवारों को सुरक्षा के नाम पर चुनाव प्रचार करने से रोका जा रहा है।

जम्मूः जिला परिषद के चुनावों में जिस प्रकार का चुनाव प्रचार कश्मीर में हो रहा है आपने शायद कभी देखा नहीं होगा। सिर्फ विरोधी दलों के उम्मीदवारों को सुरक्षा के नाम पर ‘बंद’ किया जा चुका है और कइयों को प्रतिदिन कथित तौर पर सुबह से शाम तक संबंधित पुलिस थानों में आकर बैठने को कहा जा रहा है क्योंकि सरकारी तौर पर उनकी जान को खतरा बताया जा रहा है।

दरअसल कश्मीर में सात दलों से बने गुपकार अलायंस के उम्मीदवारों के जिला परिषद के चुनावों में मैदान उतरने के कारण भाजपा की परेशानी बढ़ चुकी है। उसकी परेशानी का आलम यह है कि वह इन चुनावों में प्रचार के लिए भी स्टार प्रचारकों तथा केंद्रीय आलाकमान से बुलाए जाने वाले नेताओं का सहारा ले रही है।

पर इसके साथ ही जो हथकंडे गुपकार अलायंस के उम्मीदवारों को रोकने के लिए अपनाए जा रहे हैं उस पर पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से वर्तमान सांसद डा फारूक अब्दुल्ला व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपना रोष प्रकट कर चुके हैं। डा अब्दुल्ला ने इस शनिवार को चुनाव आयोग को लिखे पत्र में इस पर हैरानगी जताई थी कि वे अपनी जिन्दगी में ऐसा पहली बार देख रहे हैं कि उम्मीदवारों को सुरक्षा के नाम पर चुनाव प्रचार करने से रोका जा रहा है।

ऐसे ही आरोपों से भरा एक पत्र मकापा नेता युसूफ तारीगामी ने भी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को लिखा तो उनके पत्र लिखने के उपरांत उप राज्यपाल ने आश्वासन तो दिया निष्पक्ष चुनावों का पर जमीनी हकीकत फिलहाल नहीं बदल पाई है। हालत यह है कि विरोधी दलों के उम्मीदवार अब सिर्फ व्हाट्सएम ग्रुपों और आनलाइन प्रचार करने को ही मजबूर हो रहे हैं, वह भी 2जी की स्पीड पर।

चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की दुखद परिस्थिति यह है कि उन्हें सुरक्षा के नाम पर एक ही जगह ठूंसा जा रहा है और कइयों को तो अपनी अपनी पार्टी की बैठकों में शामिल होने से भी रोका जा रहा है। दरअसल पुलिस कहती है कि चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर सुरक्षा प्रदान नहीं की जा सकती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीउमर अब्दुल्लाफारूक अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीकांग्रेसमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज