लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में नहीं बचे आतंकियों के कमांडर, भाड़े के आतंकियों से आईएसआई चला रही काम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 12, 2023 16:07 IST

वे मानते थे कि विदेशी आतंकियों को अब जम्मू संभाग के अन्य हिस्सों में आतंकवाद फैलाने का टास्क दिया गया है। यह इससे भी स्पष्ट होता था कि इस साल मारे गए 37 विदेशी आतंकियों में से 29 को जम्मू संभाग की पीर पंजाल रेंज के इलाकों में मारा गया था।

Open in App

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मोर्चे से खुशी वाली खबर यह है कि 34 सालों से फैले आतंकवाद को चलाने की खातिर अब पाकिस्तान को कोई आतंकी कमांडर नहीं मिल रहा है। न ही स्थानीय और न ही विदेशी।

जो कमांडर थे वे या तो मारे जा चुके हैं या फिर अंडरग्राउंड हो चुके हैं। यही नहीं अब कश्मीर में स्थानीय युवकों का पाकिस्तान तथा आतंकवाद की ओर से मोहभंग हो जाने के कारण पाक सेना की खुफिया संस्था आईएसआई सिर्फ विदेशी भाड़े के सैनिकों पर ही विश्वास कर रही है।

इसकी पुष्टि सेना भी करती थी। सेना के बकौल, कश्मीर में इस साल 46 आतंकी मारे गए हैं। पिछले 34 सालों के आतंकवाद के इतिहास में यह आंकड़ा सबसे कम है और इसमें भी खुशी की बात यह है कि इनमें सिर्फ 9 ही स्थानीय युवक थे और बाकी सभी विदेशी आतंकी थे।

सेना की उत्तरी कमांड के सेनानायक ले जनरल उपेंद्र द्विवेदी पत्रकारों से बात करते हुए इसके प्रति खुशी जाहिर करते थे कि अब स्थानीय युवकों का आतंकवाद तथा पाकिस्तान के प्रति मोहभंग हो रहा है। हालांकि इसके लिए वे सभी सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयासों को श्रेय देते थे। वे इस पर चुप्पी साध लेते थे कि क्या सब सब धारा 370 को हटाए जाने का परिणाम है।

हालांकि उनकी चिंता का विषय विदेशी आतंकियों द्वारा अपने ठिकाने बदल लिए जाने के प्रति था। वे मानते थे कि विदेशी आतंकियों को अब जम्मू संभाग के अन्य हिस्सों में आतंकवाद फैलाने का टास्क दिया गया है। यह इससे भी स्पष्ट होता था कि इस साल मारे गए 37 विदेशी आतंकियों में से 29 को जम्मू संभाग की पीर पंजाल रेंज के इलाकों में मारा गया था।

वे कहते थे कि मारे गए सभी आतंकी समान्य आतंकी थे और उनमें से कोई भी कमांडर स्तर का नहीं था जिससे यह साबित होता था कि कश्मीर में अब कोई आतंकी कमांडर बनने को तैयार नहीं है और यह सुरक्षाबलों की मेहनत का ही फल है।

टॅग्स :आतंकवादीJammuजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र