लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, तीन जवान भी जख्मी, 11 ग्रेनेड, दो चीन निर्मित पिस्टल, एके-47 की 920 कारतूस बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 4, 2020 16:46 IST

खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराया। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी शिनाख़्त नहीं हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। हथियार और गोलाबारूद बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।सुरक्षाबलों ने 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगज़ीन, दो चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित एक ग्रेनेड और एके-47 की 920 कारतूस बरामद किए हैं।

जम्मूः कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। फिलहाल मुठभेड़ चल रही है।

सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरेह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराया। हालांकि मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख़्त नहीं हुई है।

अचानक से सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना के जेसीओ समेत तीन जवान भी घायल हुए हैं। घायलों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकाल 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि दो से तीन आतंकवादी अभी भी छिपे हुए हैं। जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने आरा गांव में सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया था।

कुछ लोगों ने यहां दो से तीन संदिग्ध आतंकवादियों के देखे जाने की बात कही थी। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने गांव में पहुंचकर नाके बंदी कर घर-घर की तलाशी लेना शुरू किया। इस दौरान अपने आप को सुरक्षाबलों के बीच घिरा देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बावजूद सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने बात नहीं मानी। मुठभेड़ शुरू हुए अभी 15 से 20 मिनट ही हुए थे कि सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

दूसरी ओर राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है। हथियार और गोलाबारूद बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगज़ीन, दो चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित एक ग्रेनेड और एके-47 की 920 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएँ भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज