लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सुरक्षाबलों को आतंकवादियों से एनकाउंटर में मिली बड़ी सफलता, मार गिराए तीन आतंकी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2020 08:01 IST

जम्मू और कश्मीरः पुलवामा जिले के त्राल में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अभियान में मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादियों की पहचान जंजीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल भट और उजैर अमीन भट के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू और कश्मीरः मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ प्रदेश के त्राल में हुई है।

जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को आतंकवादियों से मुठभेड़ में एक बड़ी कामयाबी मिली है, जिसमें उन्होंने तीन आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ प्रदेश के त्राल में हुई है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में आतंकवादियों को मारा गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'पुलवामा जिले के त्राल में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अभियान में मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादियों की पहचान जंजीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल भट और उजैर अमीन भट के रूप में की गई है। तीनों आतंकी आतंकवादी संगठन 'अंसार गज़वा उल हिंद' के हैं। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में इस साल के शुरूआती लगभग डेढ़ महीनों में पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी थी। 

डीजीपी ने मंत्री को बताया था कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हिंसा की वारदातों में इस साल के शुरूआती करीब डेढ़ महीने में 2019 की इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है। मंत्री को बताया गया था कि इसी अवधि में आतंकियों के साथ मुठभेड़ की जगहों पर या मारे गये आतंकियों को दफनाने के दौरान पथराव की कोई घटना या कानून व्यवस्था से संबंधित कोई बड़ी घटना नहीं घटी। 

अधिकारियों ने बताया था कि मंत्री के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें इस बात को रेखांकित किया गया कि इस साल 13 फरवरी तक 20 आतंकियों को मार गिराया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा