लाइव न्यूज़ :

J&K पुलिस ने बताई कश्मीर फाइल्स की अनकही कहानी, ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2022 16:45 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कश्मीर फाइल्स की अनकही कहानी बताई है। बता दें कि फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 मार्च को रिलीज हुई निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार सुर्ख़ियों में है।द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

श्रीनगर: फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर जहां इस फिल्म को लेकर फैंस व फिल्मी सितारे दो गुटों में बंट गए हैं तो गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कश्मीर फाइल्स की अनकही कहानी बताई है। बता दें कि पुलिस की ओर से लगभग एक मिनट का वीडियो साझा किया गया है। वीडियो के अंत में एक मैसेज भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि हम कश्मीर हैं, हम देखेंगे। इस वीडियो के जरिये पुलिस स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स की बात की है।

बताते चलें कि 11 मार्च को रिलीज हुई निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी समेत प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और घाटी से उनके दर्दनाक पलायन पर आधारित है। द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को लेकर सियासत भी काफी तेज हो गई है। 

मालूम हो, हाल-फिलहाल में फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फैंस को ये जानकारी दी कि संयुक्त अरब अमीरात में फिल्म बिना किसी कट के 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यही नहीं, ये फिल्म जल्द ही सिंगापुर में भी रिलीज होगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "बड़ी जीत: आखिरकार, संयुक्त अरब अमीरात से सेंसर मंजूरी मिल गई। रेटेड 15+ बिना किसी कटौती के पास हुए। फिल्म 7 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज हो रही है। अब सिंगापुर की बारी है।"

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सजम्मू कश्मीरKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा