लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: देशविरोधी सोशल मीडिया पोस्ट्स के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- आतंकी गतिविधियों को महिमामंडन किया

By विशाल कुमार | Updated: February 5, 2022 07:36 IST

पत्रकार फहाद शाह एक ऑनलाइन समाचार पत्रिका 'द कश्मीर वाला' के एडिटर इन चीफ हैं। 'द कश्मीर वाला' की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर से समाचार और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर रिपोर्ट करती है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि अपने पोस्ट्स में पत्रकार ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की छवि को धूमिल की।पुलिस ने कहा कि सामग्री जनता को कानून एवं व्यवस्था को हाथ में लेने के लिए उकसा सकती है।जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गिरफ्तारी की निंदा की।

श्रीनगर: बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट्स को लेकर एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार, अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में पत्रकार ने आतंकी गतिविधियों को महिमामंडन किया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की छवि को धूमिल की। इसके साथ ही उनके पोस्ट्स दुर्भावनापूर्ण और देशविरोधी थे।

पत्रकार फहाद शाह एक ऑनलाइन समाचार पत्रिका 'द कश्मीर वाला' के एडिटर इन चीफ हैं। 'द कश्मीर वाला' की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर से समाचार और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर रिपोर्ट करती है।

पुलवामा में जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कुछ फेसबुक उपयोगकर्ता और पोर्टल जनता के बीच भय पैदा करने के लिए आपराधिक इरादे से तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट सहित राष्ट्र विरोधी सामग्री अपलोड कर रहे हैं और इस तरह अपलोड की गई सामग्री जनता को कानून एवं व्यवस्था को हाथ में लेने के लिए उकसा सकती है।

पुलिस ने बताया कि मामले की प्राथमिकी संख्या 19/2022 के तहत जांच के दौरान शाह को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में रखा गया है। बयान में कहा गया कि मामले में प्रगति जारी है।

शाह को पुलिस ने 1 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। शुक्रवार को उन्हें पुलवामा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने बयान जारी कर उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा कि सच्चाई के लिए खड़े होना देशद्रोही माना जाता है। एक गहरी असहिष्णु और सत्तावादी सरकार को आईना दिखाना भी राष्ट्रविरोधी है। फहाद का पत्रकारिता का काम खुद के लिए बोलता है और भारत सरकार के लिए असहनीय जमीनी वास्तविकता को दर्शाता है। आप कितने फहाद को गिरफ्तार करेंगे?

पिछले महीने 'द कश्मीर वाला' के एक ट्रेनी रिपोर्टर सज्जाद गुल को भी कथित तौर पर लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काने और दुश्मनी फैलाने के उद्देश्य से ट्वीट पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। गुल पर तब से जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPoliceमनोज सिन्हागृह मंत्रालयपत्रकारमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज