लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने पाक के 7 कमांडो ढेर कर LoC पर बैट अटैक किया नाकाम, और हमलों की आशंका

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 3, 2019 22:54 IST

सेना से मिली जानकारी में बताया गया कि घुसपैठियों ने जिस तरह की पोशाक पहन रखी थी, वो पाकिस्तान की सेना की नियमित वर्दी जैसी थी। उनके पास से पाकिस्तान के चिह्नों वाला सामान बरामद हुआ था। कुछ घुसपैठियों को बीएसएफ और पुराने पैटर्न वाली आइए ड्रेस में भी देखा गया। बरामद की गई चीजों से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनका इरादा भारतीय सेना पर भीषण हमला करने का था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के एलओसी से सटे केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने बैट के हमले की कोशिश को नाकामयाब करते हुए 7 बैट कमांडो को मार गिराया। 31 जुलाई को बैट की टुकड़ी घने जंगलों का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थी।

सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) कह लिजिए या फिर पाक सेना के स्पैशल सर्विस ग्रुप के कमांडो, के नापाक मंसूबों को नेस्तनाबूद कर दिया है। जम्मू कश्मीर के एलओसी से सटे केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने बैट के हमले की कोशिश को नाकामयाब करते हुए 7 बैट कमांडो को मार गिराया।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान भारतीय सेना पर बड़े हमले की फिराक में था। बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को बैट की टुकड़ी घने जंगलों का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थी।

जानकारी के मुताबिक, बैट की एक टुकड़ी ने एलओसी से सटे केरन सेक्टर की ओर बढ़ने का प्रयास किया, उनके निशाने पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकी थी। उन्हें भारतीय सीमा में प्रवेश कराने के लिए पाकिस्तान पोस्ट की ओर से लगातार कवर फायरिंग की जा रही थी। हालांकि सेना उनके नापाक मंसूबों को भाप गई और उनको मुंह की खानी पड़ी।

बताया जा रहा है कि रात को बैट कमांडो ने एलओसी के पास घने जंगल के रास्ते से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। उधर, उनकी मदद के लिए उच्च क्षमता वाले हथियारों से पाकिस्तानी सैनिक लगातार कवर फायरिंग कर रहे थे।

सेना से मिली जानकारी में बताया गया कि घुसपैठियों ने जिस तरह की पोशाक पहन रखी थी, वो पाकिस्तान की सेना की नियमित वर्दी जैसी थी। उनके पास से पाकिस्तान के चिह्नों वाला सामान बरामद हुआ था। कुछ घुसपैठियों को बीएसएफ और पुराने पैटर्न वाली आइए ड्रेस में भी देखा गया। बरामद की गई चीजों से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनका इरादा भारतीय सेना पर भीषण हमला करने का था।

सेना के बकौल, पाक कमांडो के शव एलओसी पर पड़े हुए हैं क्योंकि पाक सेना फिलहाल जबरदस्त गोलाबारी कर रही थी। वह पुंछ के बालाकोट में तोपखानों से गोले बरसा रही थी।

कौन है पाकिस्तान की खूनी टुकड़ी बैट

-बैट अर्थात बार्डर एक्शन टीम कह लिजिए या फिर बार्डर रेडर्स, एलओसी पर छापामार युद्ध में माहिर है।

-ये पाकिस्तान सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप के साथ काम करती है।

-पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इसे सूचनाएं मुहैया करवाती है।

-बैट एलओसी या सीमा पर दुश्मन के इलाके में एक से तीन किमी अंदर जाकर हमले करती है।

-चार हफ्ते हवाई युद्ध के साथ ही इनकी कुल टेªनिंग करीब 8 महीनों की होती है।

-इस टीम का मकसद सीमा पार जाकर छोटे छोटे हमलों को अंजाम देकर दुश्मन में दहशत फैलाना है। हमलों के दौरान बैट इनाम के तौर पर दुश्मन के सिपाहियों का सिर काट कर अपने साथ ले जाती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल