लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: LoC पर भीषण गोलाबारी, एक पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई बंकर नेस्तनाबूद

By सुरेश डुग्गर | Updated: October 10, 2019 18:27 IST

पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने के प्रयास में है लेकिन सतर्क भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल बना रहे हैं। पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने एलओसी पर पाक सेना की अकारण गोलाबारी का जवाब देते हुए एक पाक सैनिक को मार गिराया है।कुछ पाक बंकरों को तबाह करने का भी दावा किया गया है। फिलहाल एलओसी पर पाक गोलाबारी के कारण दहशत का माहौल बना हुआ था।

भारतीय सेना ने एलओसी पर पाक सेना की अकारण गोलाबारी का जवाब देते हुए एक पाक सैनिक को मार गिराया है। कुछ पाक बंकरों को तबाह करने का भी दावा किया गया है। फिलहाल एलओसी पर पाक गोलाबारी के कारण दहशत का माहौल बना हुआ था।

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को दोहराते हुए जिला पुंछ के डिग्वार सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले तो हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया परंतु बाद में उन्होंने मोर्टार भी दागे।

पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने के प्रयास में है लेकिन सतर्क भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल बना रहे हैं। पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार आज सुबह 6.45 बजे डिग्वार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक गोलाबारी शुरू कर दी थी। चौकियों पर तैनात भारतीय जवान भी मुश्तैदी बनाए हुए थे। गोलाबारी का जवाब फौरन दिया गया।

बताया जा रहा है कि भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एक जवान मारा गया। दोपहर बाद से पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी करना बंद कर दिया। तब से एलओसी पर सन्नाटा छाया हुआ है।

हालांकि अभी तक किसी भी सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। भारतीय जवान पूरी मुश्तैदी के साथ तैनात हैं। जिला पुंछ के बालाकोट, केरनी, डिग्गवार और जिला राजौरी के शाहपुर सेक्टर में आए दिन पाकिस्तानी सैनिक चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी करते रहते हैं।

नियंत्रण रेखा पर बने अशांति माहौल को देखते हुए प्रशासन रिहायशी इलाकों में पड़ने वाले सरकारी स्कूलों को भी कई-कई दिनों तक बंद रखता है ताकि आम लोगों को नुकसान न पहुंचे। इससे पहले पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के डिग्वार, करमाड़ा और राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने करारा जवाब दिया था।

वहीं, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल चौकियों पर गोलीबारी की गई। यहां पाकिस्तान ने शाम सात से रात साढ़े नौ बजे तक गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी और सतपाल चौकियों के बीच बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनासीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज