लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो और आतंकी, कई जगह मुठभेड़ जारी, एक जवान भी शहीद

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 27, 2018 13:19 IST

प्रदेश में सितम्‍बर महीने में 43 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं। 2018 में अभी तक सुरक्षा बलों ने 191 को मार गिराया।

Open in App

श्रीनगर, 27 सितम्‍बरः सुरक्षाबलों ने गुरुवार तड़के दो और आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। करीब तीन जगह 8 से 10 आतंकियों को घेरे में लिया हुआ है जिनसे मुकाबला जारी है। इन मुठभेड़ में एक सेना का जवान भी शहीद हो गया। आज मारे गए आतंकियों को मिला कर इस महीने अभी तक मरने वालों का आंकड़ा 43 तक पहुंच गया है जबकि वर्ष 2018 में अभी तक 191 आतंकी मारे जा चुके हैं। पिछले वर्ष कुल 218 आतं‍की मारे गए थे।

कश्‍मीर में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि, नूरबाग इलाके में हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल भी हुआ है। सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह अनंतनाग के काजीगुंड में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। एक आतंकी की पहचान आसिफ मलिक नाम से हुई है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, श्रीनगर के नूरबाग और बडगाम के चडूरा इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है। नूरबाग इलाके में सुरक्षाबलों को 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका है। इसके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवाल भी घायल हुआ है।

गौरतलब है कि बुधवार रात कुछ इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना के जवानों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। तभी आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि इसके साथ कश्मीर में पिछले 12 दिनों में 18 आतंकी मारे गए हैं। वर्ष 2018 में मरने वाले आतंकियों की संख्‍या 191 को पार कर गई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की। दल ने उसका जवाब दिया जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनकाउंटरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा