लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सेना के इस जवान की दहाड़ से भाग खड़े हुए थे आतंकी, श्रीनगर आर्मी कैंप पर बड़ा हमला होने से टला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 15, 2018 15:03 IST

सीआरपीएफ के जवान रघुनाथ ने मीडिया को बताया कि जब मुझे पता चला कि ये आतंकी हैं तो मैं सामने आया और उनको ललकारा।

Open in App

श्रीनगर, 15 फरवरी। श्रीनगर के करन नगर स्थित आर्मी कैंप पर आतांकी हमले की कोशिश को नाकाम करने वाले सीआरपीएफ कॉन्सटेबल रघुनाथ घाइत ने हिम्मत का परचम लहराते हुए आतंकियों को ललकारा और उन्हें वहां से खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई। सीआरपीएफ के जवान रघुनाथ ने मीडिया को बताया कि जब मुझे पता चला कि ये आतंकी हैं तो मैं सामने आया और उनको ललकारा। ये हादसा सुबह 4:30-5 बजे के करीब हुआ। अगर ये लोग कैंप के अंदर चले जाते तो बहुत नुकसान हो जाता।बता दें कि बीते सोमवार तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे श्रीनगर के करन नगर स्थित सीआरपीएफ के 23 बटालियन शिविर में एक सुरक्षा कर्मी ने हथियारों से लैस दो आतंकियों को कैंप में घुसने की कोशिश करते देखा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने उन्हें ललकारा और फायरिंग कर उन आतंकियों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की सूचना तुरंत अन्य जवानों को दी गई थी, जिसके बाद सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इन आतंकियों के पास एके-47 राइफल्स और असलहे से लैस बैग भी देखा गया था।

आतंकियों से 34 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सेना को सफलता हासिल हुई थी। इस दौरान दोनो ही आतंकी मार गिराए गए और दोनों के पास से असलहा बरामद किया था। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद जबकि 1  सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा