लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के बाद कांग्रेस ने किया बीडीसी चुनावों का बहिष्‍कार

By सुरेश डुग्गर | Updated: October 9, 2019 16:38 IST

जम्मू-कश्मीर में पहली बार ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव 24 अक्तूबर को हो रहे हैं। आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। कांग्रेस प्रदेश प्रधान जीए मीर ने राज्य के मौजूदा हालात का हवाला देते हुए कहा कि वे चुनावों में भाग लेना चाहते थे परंतु केंद्र सरकार ने भाजपा को छोड़ अन्य पार्टियों के नेताओं के लिए ऐसे हालात बना दिए हैं कि वे न तो अपने लोगों के बीच जा सकते हैं और न ही पार्टी के हित में प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीडीसी चुनावों का बहिष्कार अब कांग्रेस भी करेगी। पहले ही पीडीपी तथा नेशनल कांफ्रेंस इसमें शिरकत न करने की घोषणा कर चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में पहली बार पार्टी आधार पर करवाए जा रहे बीडीसी चुनावों का बहिष्कार अब कांग्रेस भी करेगी। पहले ही पीडीपी तथा नेशनल कांफ्रेंस इसमें शिरकत न करने की घोषणा कर चुकी है। अब मैदान में सिर्फ भाजपा और पैंथर्स पार्टी ही रह गई हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रधान जीए मीर ने जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे ब्लाक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सामने इस बात का एलान करते हुए मीर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह यह चुनाव केवल एक ही पार्टी के फायदे के लिए करवा रही है। यदि ऐसा नहीं होता तो चुनाव की घोषणा के बाद भी विपक्षी दलों के नेताओं को पाबंदियों के बीच नहीं रखा होता।

मीर ने बताया कि कश्मीर में अभी भी उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद रखा गया है। यही नहीं उन्हें या उनके नेताओं को जम्मू से कश्मीर में जाने नहीं दिया जा रहा। जहां तक की उन्हें सुरक्षा तक मुहैया नहीं करवाई जा रही है। ये पाबंदियां इस ओर संकेत करती हैं कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए जल्दबाजी में चुनाव करवा रही है।

जम्मू-कश्मीर में पहली बार ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव 24 अक्तूबर को हो रहे हैं। आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। कांग्रेस प्रदेश प्रधान जीए मीर ने राज्य के मौजूदा हालात का हवाला देते हुए कहा कि वे चुनावों में भाग लेना चाहते थे परंतु केंद्र सरकार ने भाजपा को छोड़ अन्य पार्टियों के नेताओं के लिए ऐसे हालात बना दिए हैं कि वे न तो अपने लोगों के बीच जा सकते हैं और न ही पार्टी के हित में प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

मीर ने कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आ रही कि ऐसे हालात में आखिरकार केंद्र को बीडीसी चुनावों की इतनी जल्दबाजी क्यों थी। ये चुनाव भारतीय संविधान के 73वें संशोधन के अनुसार भी नहीं हो रहे हैं। जबकि कांग्रेस हमेशा पंचायतों को मजबूत करने के पक्षधर रही है।

मीर ने कहा कि उन्होंने अपने तौर पर कश्मीर घाटी में हालात का जायजा लिया। इंटरनेट सेवा बंद है, दुकानें नहीं खुल रही हैं, पिछले चार दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं। यह साबित करता है कि कश्मीर में हालात बहुत खराब हैं। इन सबके बावजूद कांग्रेस ने चुनाव में भाग लेने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस के कई नेता नजरबंद है और कइयों पर पाबंदियां लगाई गई है। सरकार की तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस प्रदेश प्रधान ने कहा कि सरकार ने पार्टी आधार पर चुनाव करवाने का फैसला एकतरफा लिया है। पीडीपी और नेकां ने पहले ही चुनाव बहिष्कार के स्पष्ट संकेत दे दिए थे। कांग्रेस ही एकमात्र प्रमुख विपक्षी पार्टी थी जो भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी, लेकिन अब कांग्रेस के चुनाव में भाग न लेने के बाद मुख्य तौर पर भाजपा और पैंथर्स पार्टी ही मैदान में रह गई हैं। हालांकि, भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद प्रचार करना शुरू भी कर दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला