लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंक और हिंसा के मामले में आसिया अंद्राबी को 10 दिन की रिमांड, NIA करेगी पूछताछ

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 7, 2018 16:17 IST

जम्मू-कश्मीर में फैली हिंसा और आतंक के खिलाफ खुफिया एजेंसी एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने कथित आतंकी आसिया अंद्राबी को पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और कश्मीर घाटी में नफरत फैलाने के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

Open in App

श्रीनगर, 7 जुलाई। जम्मू-कश्मीर में फैली हिंसा और आतंक के खिलाफ खुफिया एजेंसी एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने कथित आतंकी आसिया अंद्राबी को पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और कश्मीर घाटी में नफरत फैलाने के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीरः सेना के जवानों से हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत, त्राल और पुलवामा में लगा कर्फ्यू

आसिया के साथ दो उसके दो और सहयोगी गिरफ्तार किए गए है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तीनों के खिलाफ अप्रैल, 2018 में मामला दर्ज किया था। इससे पहले एनआईए ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट की जिला सत्र न्यायाधीश पूनम बांबा की बेंच के सामने आसिया अंद्राबी, सोफी फहमिदा और नाहिदा नसरीन को पेश कर 15 दिन की रिमांड की अपील की थी।

रिपोर्ट्स के मुतबाकि, आसिया प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की मुखिया है। आसिया अब तक की जांच में देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश में शामिल पाई गई है। अब एनआईए उससे इस बारे में पूछताछ करेगी। 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: शोपियां से अगवा पुलिस कांस्टेबल की आतंकियों ने की हत्या, शव बरामद

वहीं दूसरी ओर कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजों होने की खबर है। जवाबी कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हो गई है। एक 16 साल की लड़की के मारे जाने की भी सूचना मिली है। इस हिंसक झड़प में सेना के जवानों समेत करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनआईएआतंकीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन