लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां चलाईं

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 22, 2024 11:00 IST

Jammu-Kashmir: इससे पहले आज ही सेना ने कश्मीर में नए आतंकी समूह 'तहरीक लबैक या मुस्लिम' का भड़ाफोड़ किया है

Open in App

Jammu-Kashmir: भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास देखे गए एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां चलाईं हैं।  उन्होंने कहा कि ड्रोन को नियंत्रण रेखा के आसपास मंडराते देखा गया, जिसके बाद जवानों ने खतरे को बेअसर करने के प्रयास में गोलियां चलाईं।

घटना के बाद, अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन का पता लगाने और किसी भी संभावित खतरे का आकलन करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

इसके अलावा आज ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया रोधी शाखा (सीआईके) ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध माने जाने वाले एक नए आतंकवादी संगठन का खात्मा करने के लिए घाटी के कई जिलों में मंगलवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपुरा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पुलवामा समेत कई जिलों में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान एक नए आतंकवादी संगठन के भर्ती मॉड्यूल को नष्ट किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध माने जाने वाले इस नए समूह को एक पाकिस्तान आतंकवादी द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस पाकिस्तानी आतंकवादी को उसके उपनाम ‘बाबा हमास’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि सीआईके अधिकारियों की छापेमारी अभी जारी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरArmyपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज