लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद आतंकी हमलों में मरने वाले आम लोगों की संख्या में बढ़ोतरी, सैनिकों की मौत में आई कमी

By विशाल कुमार | Updated: December 8, 2021 12:17 IST

मई 2014 और 5 अगस्त, 2019 के बीच 63 महीनों के दौरान आतंकी हमलों में पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में 177 नागरिक मारे गए थे। वहीं, उसके बाद के 27 महीनों में नवंबर तक 87 नागरिक मारे गए। इसमें सबसे अधिक 40 आम नागरिक अकेले इस साल मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देमई 2014 और 5 अगस्त, 2019 के बीच राज्य में 177 नागरिक मारे गए थे।5 अगस्त, 2019 के बाद के 27 महीनों में नवंबर तक 87 नागरिक मारे गए।सबसे अधिक 40 आम नागरिक अकेले इस साल मारे गए।

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद से जहां सेना के जवानों की मौतों में कमी आई है तो वहीं आम नागरिकों पर होने वाले हमले बढ़ गए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 5 अगस्त 2019 के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी हमलों में हर महीने आम नागरिकों की 3.2 मौतें हो रही हैं जबकि उससे पांच साल पहले यह संख्या 2.8 मौतें हर महीने थी।

वहीं, 5 अगस्त 2019 के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी हमलों में हर महीने मरने वाले सैनिकों की संख्या जहां 1.7 रही तो उससे पांच साल पहले यह संख्या 2.8 थी।

मई 2014 और 5 अगस्त, 2019 के बीच 63 महीनों के दौरान आतंकी हमलों में पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में 177 नागरिक मारे गए थे। वहीं, उसके बाद के 27 महीनों में नवंबर तक 87 नागरिक मारे गए। इसमें सबसे अधिक 40 आम नागरिक अकेले इस साल मारे गए।

जम्मू कश्मीर में साल 2019 में आतंकी हमलों की कुल संख्या 255 थी तो वहीं साल 2020 में यह संख्या 244 थी। इस साल तो अभी तक ही यह संख्या 200 को पार कर चुकी है।

यह कहते हुए कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या कम हो रही है 1 दिसंबर को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मई 2014 और 5 अगस्त, 2019 के बीच 843 हमलों में 86 नागरिकों की हत्या दिखाते हुए डेटा प्रदान किया। वहीं, उसके बाद से नवंबर तक 496 हमलों में 79 नागरिक मारे गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाArmyगृह मंत्रालयसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज