लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है जम्मू कश्मीर प्रशासन, अधिकारियों ने राहुल गांधी को पैदल न चलने की दी सलाह

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 22, 2023 14:18 IST

आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कठुआ के हीरानगर से हुई है। ऐसे में राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रमन भल्ला सहित कई अन्य नेता भी शामिल हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर जम्मू कश्मीर प्रशासन काफी चिंतित दिखाई दे रही है। ऐसे में अधिकारियों ने राहुल गांधी को कई जगहों पर पैदल न चलने की सलाह दी है। वहीं घाटी में आतंकी खतरों को देखते हुए कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में यात्रा को जारी रखने को कहा है।

जम्मू: जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के 24 घंटों के भीतर ही शहर में दो विस्फोटों में 9 लोगों के जख्मी होने की घटना के बाद प्रदेश प्रशासन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चिंतित है। उसकी परेशानी दोहरी है। 

ऐसे में प्रदेश प्रशासन की पहली परेशानी यह है कि जस-जस भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर की ओर आगे बढ़ रही है तस तस उसकी सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की चिंता बढ़ रही है। यही नहीं इधर गणतंत्र दिवस पर भी सुरक्षाबलों द्वारा सख्ती और चेकिंग की जा रही है और इस बात को भी ध्यान में रखा गया है कि कहीं आतंकवादी इस अवसर पर कोई बड़ी योजना बनाकर हमला न करे दे। इस बीच रविवार को राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कठुआ के हीरानगर से हुई है। 

यात्रा को दी जा रही है पूरी सुरक्षा

दरअसल जम्मू कश्मीर में 32 सालों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। इस बार सुरक्षाबलों के लिए दोहरा मोर्चा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा मुहैया करवाना भी है। हालांकि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यात्रा को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है पर अब अधिकारी इसको लेकर संशय में हैं।

राहुल गांधी को पैदल ने चलने की दी जा रही है सलाह

यही कारण था कि प्रदेश के कुछ इलाकों में वे राहुल गांधी को पैदल न चलने की सलाह देने लगे हैं। याद रहे कुछ दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान पैदल न चलने की सलाह दी थी। इन अधिकारियों का कहना था कि कई ऐसे इलाके हैं जहां यात्रा को सुरक्षा मुहैया करवा पाना लगभग असंभव होगा। पहले यह यात्रा श्रीनगर में 26 जनवरी के दिन लाल चौक में तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होनी थी पर अब इसका समापन 30 जनवरी को होना है। ऐसे में प्रशासन की यह सलाह कांग्रेस द्वारा मान ली गई है।

यात्रा में पूर्व मंत्री रमन भल्ला सहित अन्य नेता भी हुए है शामिल

इस बीच रविवार को राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कठुआ के हीरानगर से की है। उनकी इस यात्रा में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रमन भल्ला सहित कई अन्य नेता भी शामिल हुए है। भारत जोड़ो यात्रा सुबह सात बजकर 15 मिनट पर हीरानगर के परशुराम मंदिर के पास से शुरू हुई। ऐसे में यात्रा 45 मिनट में आठ किलोमीटर का सफर तय कर लौंडी मोड़ से सांबा जिले में दाखिल हो गई है।

चाहे कुछ भी हो जाए, यात्रा रहेगी जारी- बोले कांग्रेस के नेता

इससे पहले जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने हीरानगर मोड़ पर जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्तमंत्री, सांसद गिरधारी लाल डोगरा की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। आपको बता दें कि डोगरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के ससुर भी हैं।

हालांकि आतंकी खतरे की खबरों के बारे में कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि भारत जोड़ो यात्रा जारी रहेगी, चाहे कुछ भी हो जाए। जानकारी के लिए यात्रा अपने अंतिम चरण में है और इसमें अब तक कई जाने-पहचाने चेहरे शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होना है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट