लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर : बनिहाल में होटल से 30 किलोग्राम हेरोइन जब्त, करोड़ों में है कीमत

By भाषा | Updated: May 10, 2019 06:36 IST

Open in App

रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक होटल से हेरोइन के 30 पैकेट जब्त किये गये, जिनका वजन करीब 30 किलोग्राम है। रामबन की एसएसपी अनिता शर्मा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन और इसके आस-पास के इलाकों में होटलों तथा गेस्ट हाउस में पुलिस की तलाशी के दौरान ये प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गयी।

एसएसपी ने कहा कि तलाशी के दौरान होटल चिनार से एक अज्ञात बैग बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद यह पता चला कि यह बैग उस अतिथि का था जिसने कुछ ही समय पहले होटल में चेक-इन किया था।

उन्होंने बताया कि बैग में 30 पैकेट थे। सभी पैकेट का वजन और आकार बराबर था। अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने इन पैकेटों में हेरोइन की मौजूदगी की पुष्टि की है। सभी पैकेट एक-एक किलोग्राम वजन के हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करोड़ो रुपये बतायी जाती है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि आरोपी ने फर्जी नाम और मोबाइल नंबर के आधार पर होटल में कमरा बुक किया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बनिहाल पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है और नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा