लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लश्कर के 2 आतंकवादी ढेर, सोपोर से भाग गए तीन आतंकी, तलाशी अभियान जारी

By अनिल शर्मा | Updated: June 7, 2022 08:20 IST

सोमवार बारामूला जिले के सोपोर शहर में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक और आतंकवादी मारा गया। जबकि तीन आतंकवादी मौके से भाग गये। पाकिस्तानी आतंकी के पास से बरामद दस्तावेजों के मुताबिक उसका नाम हंजाला था और वह लाहौर का रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा में मंगलवार तड़के सुरक्षा अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गएएक आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर हुई हैपिछले कुछ हफ्तों में कश्मीर में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार तड़के सुरक्षा अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। कश्मीर जोन पुलिस के एक ट्वीट के अनुसार, वे सुरक्षा अधिकारियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान मारे गए। एक आतंकवादी की पहचान तुफैल के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वह एक पाकिस्तानी नागरिक था। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट के जरिए बताया कि "एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल सहित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभी भी जारी है।"

गौरतलब है कि सोमवार बारामूला जिले के सोपोर शहर में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक और आतंकवादी मारा गया। जबकि तीन आतंकवादी मौके से भाग गये। पाकिस्तानी आतंकी के पास से बरामद दस्तावेजों के मुताबिक उसका नाम हंजाला था और वह लाहौर का रहने वाला था। एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर के जालूर इलाके के पानीपुरा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और जवाबी कार्रवाई की गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि इससे पहले, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक कमांडर मारा गया था। पिछले कुछ हफ्तों में कश्मीर में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, कई घटनाओं में नागरिकों को निशाना बनाया गया है।

पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले कुलगाम में हाई स्कूल की शिक्षिका रजनी भल्ला की गोली लगने से मौत हो गई थी। मई में कश्मीरी टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की बडगाम के चदूरा इलाके में मौत हो गई थी, जबकि उनका 10 साल का भतीजा घायल हो गया था।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह