लाइव न्यूज़ :

Jammu: बत्ती गुल, स्मार्ट मीटर ऑन, 47 डिग्री में 24 घंटे बिजली

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 29, 2024 15:46 IST

प्रचंड गर्मी इस बार जम्मू कश्मीर में भी नए रिकार्ड बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू संभाग के कई इलाकों में पारा 47 डिग्री को पार 8 से 10 घंटों की बिजली कटौतीस्मार्ट मीटर लगाने से24 घंटे बिजली मिलेगी

Jammu: प्रचंड गर्मी इस बार जम्मू कश्मीर में भी नए रिकार्ड बना रही है। जम्मू संभाग के कई इलाकों में पारा 47 डिग्री को पार कर रहा है और लोगों की बदनसीबी यह है कि इतनी गर्मी में भी 8 से 10 घंटों की बिजली कटौती उन्हें सहन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यही नहीं, भीषण गर्मी और बिजली की आंख मिचौनी के बीच बिजली विभाग अभी भी कई इलाकों में इस वायदे के साथ स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम छेड़े हुए है कि इनकी स्थापना के उपरांत 24 घंटे बिजली मिलेगी।

इस वायदे की सच्चाई यह है कि तीन सालों से यह वादाखिलाफी खुद बिजली विभाग कर रहा है जो भयानक सर्दी और फिर भयानक गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के वायदों से मुकरने के लिए कई कारण गिना दे रहा है। और हर बार घोषित व अघोषित बिजली कटौती के समय कसे बढ़ा देता है।

हालत यह है कि प्रचंड गर्मी के कारण बाजार सुने पड़े हुए हैं और पहाड़ आने वालों की गर्मी से दहकने लगे हैं। लोगों की दौड़ पहाड़ीस्थलों की ओर तो है पर वहां भी उन्हें बिजली कटौती के साथ ही प्रकृति की बेरहमी सहन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यह इसी से स्पष्ट है कि क्षमता से अधिक भरे हुए कश्मीर के पर्यटनस्थलों पर जाने वालों को भी बिजली कटौती और तापमान में वृद्धि का स्वाद चखना पड़ रहा है। यह जानकार हैरानगी होगी की कश्मीर में भी पिछले कई दिनों से हीट वेव इसलिए चल रही है क्योंकि जिस तरह से कश्मीर आने वालों की संख्या नया रिकार्ड बना रही है ठीक उसी प्रकार गर्मी भी नए सोपान पर है।

इतना जरूर था कि जम्मू कश्मीर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए एक जून से 46 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की घोषणा जरूर की है।

और जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र में हो रही भीषण गर्मी का हवाला देते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच किसी भी वाहन को खींचने या भार ढोने के लिए पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल ये फैसला जम्मू कश्मीर में बढ़ती भीषण गर्मी के चलते लिया गया है। पर स्मार्ट मीटर लगा कर 24 घंटों बिजली आपूर्ति करने का वायदा करने की मुहिम से प्रदेशवासियों को कोई राहत नहीं मिली है।

टॅग्स :हीटवेवJammuदिल्लीभारतPower Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज