लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: LOC पर 6 आतंकियों को सेना ने किया ढेर, पाक बोला हमारे 7 सैनिक भी मारे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 15, 2018 14:02 IST

गुप्त सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। एलओसी से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 6 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है। इनमें से 5 आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके है जबकि 1 आतंकी के शव की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े थे।

गुप्त सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। मामले की जानकारी देते हुए, सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकवादियों के एक समूह ने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में पाचं आतंकवादी ढेर हो गए।

पुलिस महानिदेशक एस.पी वैद ने कहा, दुलांजा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के पांच आतंकवादियों को जम्मू और कश्मीर पुलिस, सेना और (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) सीएपीएफ के संयुक्त अभियान में मार गिराया गया। 

वहीं पाकिस्तान ने एक बयान जारी कर भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कोटली सेक्टर के जनड्रोट में भारत ने हमारे 7 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। इससे पहले सेना प्रमुख ने आर्मी दिवस पर परेड को संबोधित करते हुए कहा कि, हमें मजबूर किया गया तो सैन्य आक्रामकता बढ़ाने के साथ ही हम दूसरे विकल्पों की मदद भी ले सकते हैं। भारत विरोधी गतिविधियों को हम किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा