लाइव न्यूज़ :

पुंछ में पत्नी की हत्या के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस का कर्मी और उसकी मां गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:19 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पत्नी की हत्या करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता पेशे से शिक्षक थी। इन दो गिरफ़्तारियों के साथ ही पुलिस ने, पिछले सप्ताह केरी गुलाट्टा गांव में 36 वर्षीय शहनाज अख्तर की हत्या की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। अख्तर के शरीर पर जख्म के निशान थे और उसका शव घर से 100 मीटर की दूरी पर 24 अगस्त को मिला था। इसके बाद शहनाज की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया। मेंधर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जे ए जाफरी ने संवाददाताओं को बताया कि हत्या की गुत्थी पीड़िता के पति और सास की गिरफ़्तारी के साथ सुलझ गई। उन्होंने बताया कि 11 सदस्यों वाली पुलिस टीम ने संदिग्ध के रूप में पति की पहचान की और जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से पहले हत्या की और फिर सबूत के साथ छेड़छाड़ की ताकि गिरफ़्तारी से बच सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविश्वभारती के कुलपति की जांच नहीं कर पाया चिकित्सकीय दल, शिक्षक संगठन ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

भारतझारखण्ड के दुमका में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

भारतपुलिस ने मुहर्रम शोक अवधि के आठवें दिन जुलूस निकालने से रोकने के लिये आंसू गैस के गोले दागे

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह