लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी के चलते भयंकर ठंड में गर्माई हुई है LoC

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 16, 2019 18:00 IST

पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी हैं। आज यानी कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सीमा पार से भारी गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दी के बावजूद पाकिस्तान से सटी एलओसी के कई सेक्टरों में गर्मी का माहौल हैयह पाक सेना द्वारा लगातार की जाने वाली गोलाबारी के कारण है

जम्मू-कश्मीर में भयानक सर्दी के बावजूद पाकिस्तान से सटी एलओसी के कई सेक्टरों में गर्मी का माहौल है। यह गर्मी पाक सेना द्वारा लगातार की जाने वाली गोलाबारी के कारण है जिसके निशाने पर पहले सैनिक ठिकाने थे और अब नागरिक। यही कारण था कि आज भी उसके तोपखानों ने एलओसी पर कई स्थानों पर नागरिक ठिकानों को गोलों की बरसात से पाट दिया था। फिलहाल इस ओर कोई क्षति नहीं हुई है पर जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी इलाकों में क्षति पहुंचाए जाने का दावा जरूर है।

पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी हैं। आज यानी कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सीमा पार से भारी गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। वहीं मौसम खुलने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बांध निर्माण शुरू होते ही रविवार देर रात पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर एक बार फिर अडंगा डालने की कोशिश की थी। हीरानगर सेक्टर के पनसर और सतपाल पोस्ट के बीच रात साढ़े आठ बजे जेसीबी लगाकर बीएसएफ ने काम शुरू करवाया।

रात सवा नौ बजे पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू कर दी गई। पाकिस्तान की भीखाचक, ठाकुरपुरा, किंगड़ां दे कोठे और अभियाल डोगरा से मोर्टार के साथ रुक-रुक कर गोलाबारी की जाती रही। गोलाबारी शुरू होने के साथ ही ग्रामीण घरों में दुबक गए।

उधर, उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में आज सुबह पाकिस्तान ने सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। दोपहर बाद एलओसी से सटे बख्तूर इलाके में पाकिस्तानी गोले गिरने लगे।

इससे ग्रामीण दहशत में आकर घरों में छिप गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सेना ने करारा जवाब दिया है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर पुंछ तथा राजोरी सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है। तीन दिन पहले उड़ी सेक्टर में भी गोले दागे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह