लाइव न्यूज़ :

LOC से पांच एके-47, छह पिस्टल, 21 हैंड ग्रेनेड, 1254 कारतूस बरामद, सेना ने सेटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों को सार्वजनिक किया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 1, 2020 15:04 IST

भारतीय सेना की चिनार कोर रेजिमेंट ने इन हथियारों के साथ सेटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों को भी सार्वजनिक किया है, जिसमें यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान की ओर से आतंकी भारतीय इलाके में घुसने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहथियारों की तादाद देख यह बात स्पष्ट होती है कि पाकिस्तान की मदद से कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी आने वाले दिनों में किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे।सेनाधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में रविवार को सीमा पर संदिग्ध हलचल देखी गई थी।सर्विलांस ग्रिड को सक्रिय किया गया। जिसने चौकसी जारी रखी और अगले दिन सुबह करीब पांच बजे इलाके की तलाशी शुरू की।

जम्मूः भारतीय सेना ने बारामुल्‍ला के रामपुर सेक्टर के एलओसी से सटे हथालंगा इलाके में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किए हैं।

हथियारों की तादाद देख यह बात स्पष्ट होती है कि पाकिस्तान की मदद से कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी आने वाले दिनों में किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे। भारतीय सेना की चिनार कोर रेजिमेंट ने इन हथियारों के साथ सेटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों को भी सार्वजनिक किया है, जिसमें यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान की ओर से आतंकी भारतीय इलाके में घुसने का प्रयास कर रहे हैं।

सेनाधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में रविवार को सीमा पर संदिग्ध हलचल देखी गई थी। इस दौरान संदिग्धों ने घुसपैठ की नापाक हरकत की। इसके बाद सर्विलांस ग्रिड को सक्रिय किया गया। जिसने चौकसी जारी रखी और अगले दिन सुबह करीब पांच बजे इलाके की तलाशी शुरू की।

सात घंटे के तलाशी अभियान के बाद, रामपुर सेक्टर में दो ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की गई। सेना की 19वीं डिवीजन के जीओसी वीरेंद्र वत्स ने बताया कि सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और हथियारों का जखीरा बरामद करने में सफलता पाई है।

बरामद हथियारों में पांच एके-47, छह पिस्टल, दो यूजीबीएल ग्रेनेड, 21 हैंड ग्रेनेड, पिस्टल के छह कारतूस, एके-47 के 1254 कारतूस और एक रेडियो सेट बरामद हुआ।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह