लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने फिर बरसाए गोले, भारतीय जवानों ने भी दिया मुंह तोड़ जवाब

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 15, 2019 16:32 IST

पाकिस्तान ने सोमवार को भी पुंछ के किरनी सेक्टर में तड़के 4:10 से 5:20 तक गोलाबारी की थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी अग्रिम चौकी आरसी और रिंग कंटोल से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर भारी गोलाबारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने का प्रयास कर रही है।

जम्मू-कश्मीर पुंछ में एलओसी से सटे शाहपुर किरनी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर पहले तो हल्के हथियारों से गोलीबारी शुरू की परंतु जैसे ही भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया तो दुश्मन सैनिकों ने मोर्टार दागना शुरू कर दिए। कुछ मोर्टार साथ लगते रिहायशी इलाकों पर भी गिरे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार गोलाबारी में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

पाकिस्तान ने सोमवार को भी पुंछ के किरनी सेक्टर में तड़के 4:10 से 5:20 तक गोलाबारी की थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी अग्रिम चौकी आरसी और रिंग कंटोल से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर भारी गोलाबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तान ने मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने का प्रयास कर रही है। जिसे हर बार भारतीय सेना नाकाम बना रही है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक जारी इस गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा के नजदीकी गांव में स्कूलों को एहतियातन बंद रखा गया है। पाकिस्तान अक्सर सीमा से सटे गांव व स्कूलों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर चुका है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज