लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाने की जरूरत?, मतदाताओं के अरमान पर खरा उतरना जरूरी...

By शशिधर खान | Updated: March 11, 2025 05:12 IST

Jammu and Kashmir: भाजपा से हमारे कोई विचार मेल नहीं खाते और खासकर कश्मीर मसले पर तो हमारा अप्रोच भाजपा से बिल्कुल अलग है.

Open in App
ठळक मुद्देमहत्वपूर्ण सिर्फ यही आकांक्षा है कि पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द-से-जल्द वापस मिले. मुद्दे पर मिले जनादेश के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं.राज्य दर्जा वापसी के लिए प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता पर मुहर लगाई.

जम्मू व कश्मीर विधानसभा के चालू बजट सत्र में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि धारा 370 की निंदा करने और राज्य दर्जा वापसी के लिए सदन में नया प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं है. ऐसी मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष विधानसभा गठन के बाद पहली बैठक के पहले ही दिन यह प्रस्ताव पास किया गया और केंद्र ने इसे ठुकराया नहीं है. उमर अब्दुल्ला को यह भी सफाई देनी पड़ी कि भाजपा के साथ कोई गठजोड़ नहीं है, क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है. जम्मू व कश्मीर के मुख्यमंत्री ने 3 मार्च को विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में अपने वक्तव्य की शुरुआत इसी बात से की. अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा से हमारे कोई विचार मेल नहीं खाते और खासकर कश्मीर मसले पर तो हमारा अप्रोच भाजपा से बिल्कुल अलग है.

मुख्यमंत्री ने जोर देकर साफ शब्दों में सदन को बताया कि जम्मू व कश्मीर के लोगों की सबसे महत्वपूर्ण सिर्फ यही आकांक्षा है कि पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द-से-जल्द वापस मिले. इसी मुद्दे पर मिले जनादेश के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं. उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा ने भी सदन में अपने संबोधन में उमर अब्दुल्ला सरकार की राज्य दर्जा वापसी के लिए प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता पर मुहर लगाई.

उन्होंने राज्य दर्जा वापसी पर मुख्यमंत्री के वक्तव्य को दुहराया. उमर अब्दुल्ला ने 3 मार्च के बाद भी सदन में बार-बार सदस्यों के सवालों के जवाब में कहा कि अमन और विकास के लिए मतदाताओं के अरमान पर खरा उतरना जरूरी है, जो जम्मू व कश्मीर का राज्य दर्जा वापसी से ही संभव है.

अक्तूबर, 2024 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से उमर अब्दुल्ला कई बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर राज्य दर्जा वापसी का अनुरोध कर चुके हैं. उन्होंने केंद्र से टकराव का रास्ता टालने के लिए कभी धारा 370 वापसी की बात नहीं की. इससे जम्मू व कश्मीर के अंदर और बाहर क्षेत्रीय दलों तथा इंडिया गठजोड़ घटकों के बीच ऐसे आरोपों की चर्चा है कि उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल काॅन्फ्रेंस की इंडिया गठजोड़ का हिस्सा होने के बावजूद केंद्र से नजदीकी है. इसमें भाजपा से नेशनल काॅन्फ्रेंस के गठजोड़ की भी अटकलबाजी जुड़ गई.

उसी सिलसिले में उमर अब्दुल्ला ने सदन के अंदर कहा कि केंद्र से बेहतर रिश्ते का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि उनका भाजपा से राजनीतिक गठजोड़ है. लगभग छह महीने के नेशनल काॅन्फ्रेंस शासनकाल के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू व कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित जितनी बैठकों में उमर अब्दुल्ला शामिल हुए, उन्होंने राज्य दर्जा वापसी का मामला हर बार उठाया.  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा 370नरेंद्र मोदीउमर अब्दुल्लाफारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसBJPमनोज सिन्हाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप