लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन

By स्वाति सिंह | Updated: August 29, 2019 16:05 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को माकपा नेता सीताराम येचुरी को जम्मू कश्मीर जाकर अपनी पार्टी के सहयोगी और पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मुलाकात की अनुमति दे दी जो अस्वस्थ चल रहे हैं। कोर्ट ने केन्द्र के इस तर्क को दरकिनार कर दिया कि इससे राज्य में हालात और बिगड़ सकते हैं।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में गुरुवार को मोबाइल सर्विस बहाल की गई। जम्मू-कश्मीर से इस महीने की शुरुआत में विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के बाद लागू पाबंदियों के चलते मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं निरस्त कर दी गई थी। जम्मू के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, पुंछ के जिले में मोबाइल सर्विस बहाल की गई। हालांकि, अभी इंटरनेट सेवा को शुरू नहीं किया गया है। बीते हफ्ते जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी फिर से खोल दिए गए। 

29 Aug, 19 12:02 PM

पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन

Pakistan violated ceasefire in MENDHAR, district POONCH at about 1130 hours today. #JammuAndKashmir

— ANI (@ANI) August 29, 2019

29 Aug, 19 11:38 AM

कश्मीर पाकिस्तान के पास था कब: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा 'मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर पाकिस्तान के पास था कब? और पाकिस्तान भी तो इसी भारत से निकल कर बना है। हम पाकिस्तान के वजूद का सम्मान करते हैं इसका अर्थ यह नहीं है कि वह कश्मीर को लेकर कोई लगातार बयानबाजी करता रहेगा।'

29 Aug, 19 10:03 AM

लेह पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

29 Aug, 19 09:33 AM

राज्यपाल ने पाबंदियों को बताया उचित, कहा- 50 हजार नौकरियां उपलब्ध होंगी

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद राज्य में जनहानि रोकने के लिए प्रतिबंध जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की पहचान और संस्कृति सुरक्षित रहेगी। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा गत पांच अगस्त को खत्म किए जाने के बाद मलिक ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले तीन महीनों में राज्य में 50 हजार नौकरियां उपलब्ध होंगी।

29 Aug, 19 09:29 AM

एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों का दल जम्मू कश्मीर और लद्दाख जायेगा

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल शीघ्र ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगा और वहां पर शैक्षिक सुविधाएं बढ़ाने और उनके सफल क्रियान्वयन की संभावनाएं तलाशेगा । रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए कृतसंकल्प है।’’ उन्होंने कहा कि इसी क्रम में शीघ्र ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल इन दोनों क्षेत्रों के दौरे पर जाकर वहां पर शैक्षिक सुविधाएं बढ़ाने पर और उनके सफल क्रियान्वयन की संभावनाएं तलाशेगा । इस महीने के प्रारंभ में सरकार ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को समाप्त करने तथा राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों.. जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के रूप में विभाजित करने का निर्णय किया था । दो केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्तूबर को अस्तित्व में आयेंगे ।

29 Aug, 19 09:26 AM

श्रीनगर के लिए रवाना हुए माकपा नेता सीताराम येचुरी

माकपा के नेता सीताराम येचुरी गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए रवाना हुए। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को माकपा नेता सीताराम येचुरी को जम्मू कश्मीर जाकर अपनी पार्टी के सहयोगी और पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मुलाकात की अनुमति दे दी जो अस्वस्थ चल रहे हैं। कोर्ट ने केन्द्र के इस तर्क को दरकिनार कर दिया कि इससे राज्य में हालात और बिगड़ सकते हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससीताराम येचुरीसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज