लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई, कहा- त्योहार बंधनों को और अधिक मजबूत करेगा

By भाषा | Updated: August 11, 2019 16:54 IST

सऊदी अरब में हज यात्रा के अंतिम चरण में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा में दुनिया भर से आये करीब 25 लाख हजयात्रियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा के जश्न की शुरुआत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मेल-जोल को और अधिक मजबूत करेगा।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को लोगों को ईद-उल जुहा की मुबारकबाद देते हुए उनकी भलाई और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मेल-जोल को और अधिक मजबूत करेगा।

साथ ही जम्मू-कश्मीर के उस गौरवशाली बहुलवादी सदाचार को पुनर्जीवित करेगा जिसके लिये वह सदियों से जाना जाता है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की। 

सऊदी अरब में हज यात्रा के अंतिम चरण में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा में दुनिया भर से आये करीब 25 लाख हजयात्रियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा के जश्न की शुरुआत हो गयी।

मीना में हजयात्रियों ने हज के अंतिम चरण में हिस्सा लिया और शैतान के प्रतीकात्मक खंभे पर कंकड़ मारे। मीना में 2015 में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा के दौरान भीषण भगदड़ की घटना हुई थी जिसमें 2,400 से अधिक लोग मारे गये थे। 

सीएम योगी आदित्यानाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। रविवार को यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से इस त्योहार को शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा