लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः मुठभेड़ के चार दिन बाद आतंकवादी का शव नाले में मिला, बैग में 13 हथगोले, 14 चाकू, 25 मोबाइल फोन बरामद

By भाषा | Updated: September 11, 2020 14:21 IST

बडगाम जिले के कावूसा में सात सितंबर को हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आतंकवादी नाले में कूद गए थे। चार दिन की तलाश के बाद सुरक्षाबलों को एक आतंकवादी का शव मिला।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और सेना ने नौसेना के कमांडो की मदद से बृहस्पतिवार रात एक नाले से आतंकवादी का शव बरामद किया है।आतंकवादी की पहचान अकीब अहमद लोन के तौर पर की गई है, वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अगलार इलाके का रहने वाला था। बैग मिला है जिमसें कुछ हथियार और गोलाबारूद भरा था। बैग में 13 हथगोले, 14 चाकू, 25 मोबाइल फोन आदि भी थे।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में हुई मुठभेड़ में घायल जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी का शव सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल के नजदीक एक नाले से बरामद किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस और सेना ने नौसेना के कमांडो की मदद से बृहस्पतिवार रात एक नाले से आतंकवादी का शव बरामद किया है। बडगाम जिले के कावूसा में सात सितंबर को हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आतंकवादी नाले में कूद गए थे। चार दिन की तलाश के बाद सुरक्षाबलों को एक आतंकवादी का शव मिला।

आतंकवादी की पहचान अकीब अहमद लोन के तौर पर की गई है, वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अगलार इलाके का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को नाले में तलाश के बाद एक बैग मिला है जिमसें कुछ हथियार और गोलाबारूद भरा था। बैग में 13 हथगोले, 14 चाकू, 25 मोबाइल फोन आदि भी थे।

श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि ,‘‘ पुख्ता सूचना के आधार पर कुपवाडा के द्रगमुल्ला इलाके में बृहस्पतिवार को कई संयुक्त जांच चौकियां बनाई गई थीं।’’ उन्होंने बताया कि कार में यात्रा कर रहे दो आतंकवादियों को देर शाम गिरफ्तार किया गया और सुरक्षा बलों ने उनके कब्जे से एक एके रायफल,गोलियां, हथगोले,सात लाख रुपए नकद बरामद किए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज