लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में भारत-पाक सीमा के पास हुआ बम विस्फोट, सर्च ऑपरेशन जारी

By अंजली चौहान | Updated: March 30, 2023 10:46 IST

कठुआ एसएसपी शिवदीप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस थाने के पास भारत-पकिस्तान सीमा के नजदीक जोदार धमाके की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुआ बम विस्फोट घटना में एक पुलिसकर्मी घायल सेना चला रही सर्च ऑपरेशन

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर में अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा पुलिस चौकी सान्याल के पास जोरदार विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि दूर तक इसकी आवाज सुनी गई।

घटना के फौरन बाद सेना और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है। धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर कई शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

कठुआ एसएसपी शिवदीप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस थाने के पास भारत-पकिस्तान सीमा के नजदीक जोदार धमाके की सूचना मिली थी। गांव के लोगों का कहना है कि धमाका की आवाज काफी जोरदार थी।

एसएसपी का कहना है कि हालात फिलहाल काबू में हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले की जांच के लिए देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया और सुबह से समय भी सर्च ऑपरेशन जारी है। एसएसपी समेत एडीजीपी मुकेश सिंह और अन्य अधिकारी भी मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और उसका जायजा लिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके में किसी के जख्मी होने की सूबचना नहीं है। वहीं, घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ते ने पहुंच कर पूरे इलाके में तलाशी की है।

हालांकि, जो धमाका हुआ अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि धमाका कैसे और क्यों हुआ है। मगर सीमावर्ती इलाका होने के कारण सेना किसी तरह के हमले से इनकार नहीं कर रही है और मामले की तह तक जांच कर रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBorder Police Forceसीमा सुरक्षा बलबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा