लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: गुरेज सेक्टर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 11, 2022 17:08 IST

उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दूर-दराज के एक इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीमार कर्मी को लेने जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर ‘चीता’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Open in App

जम्मू: बांदीपुरा के गुरेज के तुलैल इलाके में शुक्रवार दोपहर को सेना का एक हेलीकॉप्टर 'चीता' गुजरान नाले के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पायलट की मौत की पुष्टि हुई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही वहां बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। 

अधिकारियों के अनुसार घायल सह-पायलट को एक चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिल पाई है।

पिछले साल भी जम्मू कश्मीर में 2 हेलीकॉप्टर क्रैश हुए थे। इनमे अगस्त में कठुआ के बसोहली इलाके में डैम में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था जिसमे लेफ्टिनेंट कर्नल ए एस बाथ तथा कैप्टन जयंत जोशी की मौत हो गई थी।

इसके बाद सितंबर 2021 में उधमपुर के पटनीटॉप में हुए क्रैश में भी दोनों पायलट की मौत हो गयी थी। वहीं, 2015 में ही बांदीपोरा में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुलाटी व मेजर ताहिर हुसैन खान की मौत हुई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहेलीकॉप्टरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा