लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सीजफ़ायर तोड़कर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, कैप्टन समेत चार सैनिक शहीद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 5, 2018 08:22 IST

इस गोलाबारी में एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो नाबालिग समेत चार लोग घायल बताए जा रहें हैं।

Open in App

पाकिस्तान ने रविवार (चार फरवरी) को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगते इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई जबरदस्त गोलीबारी हुई। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के एक कैप्टन और तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो नाबालिग नागरिक समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में रविवार शाम जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की।

रक्षा विभाग के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि, "पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी के भिंबर गली सेक्टर में बगैर उकसावे के छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों और मोर्टार से आज (रविवार) शाम हमले किए। तीन सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए।" सूत्र ने यह भी बताया कि इलाके में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। भारतीय चौकियां प्रभावी और जोरदार तरीके से जवाब रही हैं। इसके पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शाहपुर इलाके में पाकिस्तान ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक 15 साल की लड़की और एक सैनिक घायल हो गए।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी लगभग सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों, स्वाचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय सैनिकों ने भी जोरदार तरीके से जवाब दिया। 

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में बीती 27 जनवरी को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया था जिसमें एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। साल 2018 में पाकिस्तान अभी तक करी 135 बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन कर चुका है। रक्षा मंत्रालय द्वारा कुछ दिन पहले जारी किये आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन में बहुत ज्यादा तेजी आयी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाएलओसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज