लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर में BSF ने पकड़ा एक और संदिग्ध पाकिस्तानी, खुल सकते हैं बड़े राज

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 16, 2018 11:05 IST

पाकिस्तान की ओर से मंगलवार रात करीब 10:30 बजे रामगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग शुरू की गई थी। जिसमें बीएसएफ के 4 जवान शहीद और 3 जख्मी हो गए थे।

Open in App

श्रीनगर, 16 जून:  सांबा सेक्टर के रामगढ़ में पाकिस्तान ने हाल ही में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जिसमें बीएसएफ के 4 जवान शहीद और 3 जख्मी हो गए। सेना को इस मामले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने सांबा सेक्टर से 31 वर्षीय पाकिस्तानी मूल के शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए संदिग्ध से पाकिस्तान और आतंकवाद से जुड़े कुछ राज खुल सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक बीएसएफ का कोई बयान नहीं आया है। 

बीएसएफ ने इससे पहले भी एक 22 वर्षीय पाकिस्तानी मूल के युवक को गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार रात करीब 10:30 बजे रामगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग शुरू की गई थी। जो बुधवार सुबह 4:30 बजे तक चली। बीएसएफ के मुताबिक, सांबा सेक्टर के रामगढ़ में बाबा चमलियाल के सालाना उर्स से पहले पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम तोड़ा गया था। 

 

शहीद औरंगजेब के पिता की ललकार, 72 घंटे में आतंकियों को ढेर करें, नहीं तो खुद लूंगा बंदला

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में तीन जूनियर ऑफिसर और एक कॉस्टेबल शहीद हो गए थे। इनमें सब-इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, एएसआई राम निवास, एएसआई जतिंदर सिंह और हवलदार हंस राज शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था, 'पाकिस्तान ऐसे हमले करता रहा है। यह चिंता का विषय है। हमारी सेना ऐसे हमला का मुंहतोड़ जवाब देगी है।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो