लाइव न्यूज़ :

गैर-स्थानीय लोगों को निवास प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश को जम्मू प्रशासन ने लिया वापस, जमकर हो रहा था विरोध

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 13, 2022 07:39 IST

पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों ने इस आदेश का विरोध किया था। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के एक मतदाता के वोट की कीमत खत्म हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में गैर-स्थानीय लोगों को निवास प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश को वापस लिया गयाजम्मू प्रशासन ने तहसीलदार को दी गई जिम्मेदारी वापस ले लीतहसीलदार को गैर-स्थानीय लोगों को सर्टिफिकेट देने का अधिकार दिया गया था

श्रीनगर: जम्मू के उपायुक्त ने उस अधिसूचना को वापस ले लिया है जिसमें सभी तहसीलदारों को जम्मू में रहने वाले लोगों को एक वर्ष से अधिक समय से निवास का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत किया गया था। जम्मू प्रशासन द्वारा मंगलवार को सभी तहसीलदारों (राजस्व अधिकारियों) को एक वर्ष से अधिक समय से जिले में रहने वाले लोगों को निवास का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत करने का आदेश जारी किया गया था।

निवास प्रमाण पत्र का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मतदाता सूची के चल रहे विशेष सारांश पुनरीक्षण में कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण के लिए न छूटे। पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों ने इस आदेश का विरोध किया था। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के एक मतदाता के वोट की कीमत खत्म हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह कानून जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं भी लागू नहीं होता है और भाजपा जम्मू-कश्मीर के मूल नागरिकों को मिटाकर बाहरी लोगों को बसाना चाहती है। मुफ्ती ने ये भी कहा कि परिसीमन की मदद से उन्होंने रणनीतिक रूप से निर्वाचन क्षेत्र को इस तरह से विभाजित करने की योजना बनाई कि यह भाजपा के वोट के पक्ष में हो, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पाया कि भाजपा इसका इस्तेमाल वोट हासिल करने के लिए कर रही है।

कुलगाम में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पीडीपी प्रमुख ने कहा, "इसका मतलब है कि जम्मू-कश्मीर के मतदाता के वोट का मूल्य समाप्त हो जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि मैं 23 साल से कह रही हूं कि भाजपा की धारा 370 को खत्म करने की इच्छा नाजायज है। वे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को खत्म करना चाहते हैं। 

मुफ्ती ने कहा कि अगर केंद्र शासित प्रदेश के लोग बाहर से आकर वहां बस जाते हैं तो जम्मू-कश्मीर के लोगों की संस्कृति, समाज और रोजगार खत्म हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ये भी कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से जम्मू और कश्मीर में पहले से ही उच्च अपराध दर है। भाजपा यूटी के समुदायों के बीच टकराव पैदा करना चाहती है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को यह समझने की जरूरत है कि हमारा भाग्य अद्वितीय है।

टॅग्स :Jammujammu kashmirमहबूबा मुफ़्तीMehbooba Mufti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल