लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कर्नाटक में बजरंग दल बैन वाले कांग्रेस के वादे पर अरशद मदनी ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'अगर 70 साल पहले ये फैसला लिया होता तो...'

By आजाद खान | Updated: May 22, 2023 09:38 IST

कांग्रेस की राजनीत पर बोलते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अरशद मदनी ने कहा है कि "आजादी के बाद कांग्रेस की लचीली नीति ने देश और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। महात्मा गांधी की नृशंस हत्या धर्म निरपेक्षता की हत्या के बराबर थी।"

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग दल को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अरशद मदनी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की लचीली नीति ने देश और इस पार्टी को भी नुकसान पहुंचाया है। बजरंग दल पर कार्रवाई पर बोलते हुए मदनी ने कहा कि अगर कांग्रेस 70 साल पहले यह फैसला लिया होता तो आज देश बटता नहीं।

मुंबई जमीयत उलेमा-ए-हिंद (Jamiat Ulema-e-Hind) के अध्यक्ष सैयद अरशद मदनी ने बजरंग दल (Bajrang Dal) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने के बाद  बजरंग दल पर कार्रवाई कर उसे बैन करने की बात कही है, अगर यही फैसला 70 साल पहले लिया गया होता तो आज देश बर्बाद नहीं होता। 

उन्होंने यह भी कहा है कि जब कांग्रेस ने बजरंग दल पर इस तरीके की कार्रवाई करने का एलान किया तो इसे लेकर यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस ने ऐसा कहकर गलती की है और इससे उन्हें कर्नाटक चुनाव में नुकसान होगा। अरशत मदनी ने आगे कहा कि उनकी नजर में यह एक गलती नहीं बल्कि अपनी गलती का तदारुक किया जा रहा है। बता दें कि हाल में ही हुए कर्नाटक चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने यह एलान किया था कि सत्ता में आने के बाद वे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और बजरंग दल जैसे संगठनों पर कार्रवाई करेगी। 

बजरंग दल पर क्यो बोले मदनी

बता दें कि सैयद अरशद मदनी फिलहाल अभी मुंबई में और वे यहां तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए यहां आएं है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि  "कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में फ़िरका-परस्त की जमात बजरंग दल को बंद करने की बात कही थी। अगर उन्होंने यह फैसला 70 साल पहले लिया होता तो मुल्क बर्बाद न होता। उन्होंने ऐसा कहा तो इस पर शोर मच रहा था कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इसे दाखिल कर गलती की। मैं समझ था कि गलती नहीं बल्कि अपनी गलती का तदारुक किया जा रहा है।"

कांग्रेस की लचीली नीति ने देश और इस पार्टी को भी नुकसान पहुंचा है-मदनी

कांग्रेस पर बोलते हुए अरशद मदनी ने आगे कहा है कि "आजादी के बाद कांग्रेस की लचीली नीति ने देश और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। महात्मा गांधी की नृशंस हत्या धर्म निरपेक्षता की हत्या के बराबर थी। यहीं से देश में साम्प्रदायिक की जड़ें और गहरी हुईं। कर्नाटक का चुनाव भाजपा ने नफरत की बुनियाद के ऊपर पर लड़ा। यह संदेश देने की कोशिश की भाजपा ही सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमान को पहुंचा सकती है। लेकिन वहां की जनता ने नकार दिया। समान नागरिक संहिता और सिविल कोड का हम इसका विरोध करते थे और करते रहेंगे।" 

टॅग्स :Arshad Madaniमुंबईकांग्रेसबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज