लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा: गिरफ्तार छह लोगों को 30 दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: December 17, 2019 18:14 IST

अधिकारी ने कहा कि कुल तीन व्यक्तियों को सफदरजंग और होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके शरीर पर गोली लगने के कोई निशान नहीं थे और अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनमें से कोई भी जामिया का छात्र नहीं है।अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास घटना वाले दिन रबर की गोलियां नहीं थीं। 

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की तरफ से कोई भी गोली नहीं चलाई लेकिन इलाके से कारतूस का एक खोखा बरामद हुआ है।

दिल्ली की अदालत ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के निकट सीएए प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार छह लोगों को 30 दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारी ने कहा कि कुल तीन व्यक्तियों को सफदरजंग और होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके शरीर पर गोली लगने के कोई निशान नहीं थे और अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई है।

वहीं सफदरजंग में भर्ती दो को लगी चोट किस तरह की है, यह पता लगाने के लिए अलग पुलिस एवं चिकित्सीय जांच जारी है। अधिकारी ने कहा, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस ने जामिया में प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई। हालांकि, मौके से बरामद हुए कारतूस के खाली खोखे को लेकर जांच जारी है।”

अब तक पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनमें से कोई भी जामिया का छात्र नहीं है। उस वीडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर जिसमें पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर सिविल कपड़ों में एक व्यक्ति नजर आ रहा है, अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल है जो दक्षिणपूर्वी जिले में तैनात है और ऑटो चोरी रोकने वाले दस्ते का हिस्सा है।

एक अन्य सवाल के जवाब में, अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास घटना वाले दिन रबर की गोलियां नहीं थीं। 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीमोदी सरकारनागरिकता संशोधन कानून 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब