लाइव न्यूज़ :

Jalandhar Lok Sabha bypoll: सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद खाली जालंधर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पत्नी को दिया टिकट, जानें कब हो सकता है चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2023 18:42 IST

Jalandhar Lok Sabha bypoll: कांग्रेस ने पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट के उपुचनाव में पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंतोख सिंह चौधरी का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान चौधरी को दिल का दौरा पड़ गया था। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

Jalandhar Lok Sabha bypoll: पंजाब के जालंधर में जल्द ही उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। संतोख सिंह चौधरी का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था।

फिल्लौर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान चौधरी को दिल का दौरा पड़ गया था। चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है, हालांकि, उनके निधन के बाद से अभी तक चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

पंजाबकांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह को जालंधर उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। कई नेताओं और पूर्व विधायकों को जालंधर क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों- फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर (पश्चिम), जालंधर (मध्य), जालंधर (उत्तर), जालंधर (कैंट) और आदमपुर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नामित किया था।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पूर्व मंत्री अवतार हेनरी को उपचुनाव के लिए समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रभारी और सह-प्रभारी नामित किया था। कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी।

टॅग्स :पंजाबउपचुनावकांग्रेसभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज