लाइव न्यूज़ :

Jaipur Parliamentary Constituency: पिंक सिटी में खिला कमल, मंजू शर्मा 331767 वोटों से हुई विजयी

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 14:00 IST

Jaipur Parliamentary Constituency: जयपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मा ने जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर लोकसभा सीट से मंजू शर्मा ने विजय हासिल की 3 लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया एनडीए 300 पार, बीजेपी 240 सीटों पर कर रही है लीड

Jaipur Parliamentary Constituency: जयपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मा ने जीत हासिल की है। भारतीय चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंजू को कुल 886850 वोट मिले, वहीं, कांग्रेस के प्रताप सिंह को 555083 वोट मिले। मंजू ने 331767 वोटों से भारी जीत हासिल की। बताते चले कि जयपुर लोकसभा सीट पर 13 लोगों ने चुनाव के लिए नामांकन किया था। इस सीट पर 10428 वोट नोटा को मिले हैं।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने 14 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, 8 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। एक सीट पर सीपीआई, एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने लीड बनाई है। इसी के साथ बीजेपी 236 सीटों पर लीड कर रही है।

वहीं, एनडीए 300 के पार पहुंच गया है। यानि कि एनडीए ने इस चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव के दौरान दावा किया था कि वह अपने दम पर 370 और एनडीए इस चुनाव में 400 पार जाएगी। लेकिन ऐसा होते नहीं दिख रहा है।  

एक जून को सातवें चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हुए। एक जून को शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल आए। अधिकतर एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिखी। लेकिन, दूसरी तरफ इस एग्जिट पोल से इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किनारा कर लिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि वह एग्जिट पोल के आंकड़ों को नहीं मानते।

आम आदमी पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि 4 जून को 295 सीट जीतकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। वहीं, 4 जून को जब परिणाम का पिटारा खुला तो इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सुबह के रूझानों के अनुसार, कभी एनडीए तो कभी इंडिया गठबंधन आगे दिखा।

टॅग्स :जयपुरजयपुर ग्रामीणलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी