लाइव न्यूज़ :

यात्रियों को मिली बड़ी राहत, मेट्रो के किराए में हुई कटौती

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 1, 2018 08:38 IST

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पवन कुमार गोयल ने बताया कि वर्तमान में पीक ऑवर्स एवं ऑफ पीक ऑवर्स किराया प्रणाली लागू है, जिसमें प्रत्येक यात्री को पीक ऑवर्स के दौरान 5-6 रूपये अतिरिक्त किराया देना पड़ता था।

Open in App

जयपुर,  01 जुलाईः जयपुर मेट्रो से सफर करने वाले जयपुरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मेट्रो ने आज 1 जुलाई से नई किराया सूची जारी की है और किराए में 6 रुपए की कमी भी की है। जानकारी के अनुसार, मेट्रो से किसी भी तरफ यात्रा किए जाने वाले 2 स्टेशन तक टोकन और स्मार्ट कार्ड से 6-6 रुपये, 3 से 5 स्टेशन तक टोकन से 11 रूपया एवं स्मार्ट कार्ड से 9.90 रूपया और 6 से 8 स्टेशन तक यात्रा करने पर टोकन से 17 रूपया व स्मार्ट कार्ड से 15.30 रूपया किराया निर्धारित किया गया है। 

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पवन कुमार गोयल ने बताया कि वर्तमान में पीक ऑवर्स एवं ऑफ पीक ऑवर्स किराया प्रणाली लागू है, जिसमें प्रत्येक यात्री को पीक ऑवर्स (शाम को 5 बजे से रात 9.20 बजे तक) के दौरान 5-6 रूपये अतिरिक्त किराया देना पड़ता था। अब इन पीक ऑवर्स को 1 जुलाई 2018 से समाप्त किया जा रहा है, जिससे मेट्रो में पूरे दिन सुबह से रात तक कभी भी यात्रा करने पर साधारण किराया ही लगेगा।

उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जयपुर मेट्रो ने अपनी नई समय सारणी 22 जून 2018 से लागू कर दी है, जिसके अनुसार अब प्रातः 8 बजे से रात्रि 9.20 बजे तक हर 10 मिनट के अन्तराल में ट्रेनें चल रही हैं, जबकि पूर्व में सुबह 6.25 से शाम 5 बजे तक 15 मिनिट के अंतराल में और शाम 5 बजे से रात 9.20 बजे तक 10 मिनिट के अंतराल में मेट्रो ट्रेने चलती थीं। 

इस प्रकार पूर्व में चलने वाली 134 ट्रेनों के स्थान पर अब आमजन को 170 ट्रेनों की सेवाएं मिल रही है। नई समय सारणी से यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों पर अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

इधर, बताया गया है कि उपरोक्त सुविधाओं के अतिरिक्त फीडर सर्विस के रूप में टाटा मैजिक व ई-रिक्शा भी जयपुर मेट्रो के स्टेशनों पर जुलाई माह से उपलब्ध कराए जाएंगे। शुरुआत में चांदपोल स्टेशन के कैचमेन्ट एरिया में रहने वाले नागरिकों के लिए चांदपोल स्टेशन तक आने जाने के लिए जयपुर मेट्रो द्वारा एक सस्ती एवं बेहतर टाटा मैजिक फीडर सर्विस की शुरूआत की जा रही है।

मेट्रो रेल प्रशासन ने मेट्रो रेल यात्रियों के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों यथा मानसरोवर, न्यू आतिश मार्केट विवेक विहार, श्याम नगर, रामनगर, सिविल लाईन्स, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप एवं चांदपोल पर वाहन पार्किग  की सुविधा भी प्रदान की हुई है।

गोयल ने बताया कि मेट्रो स्मार्ट कार्ड को ऑनलाईन रिचार्ज करने की सुविधा भी दी हुई है। जो जयपुर मेट्रो की बेबसाईट www.jaipurmetrosmartcard.in पर उपलब्ध है। इससे कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिल रहा है। अब तक जयपुर मेट्रो के 74000 स्मार्ट कार्ड यात्री खरीद चुके हैं। इससे यात्रा करने पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट भी मिलती है। कुल यात्रियों में लगभग 20 प्रतिशत यात्री स्मार्ट कार्ड का लाभ उठा रहे है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मेट्रोजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारत'गलती से लग गया होगा मैडम सॉरी !': मुंबई मेट्रो में भीड़ के बीच महिला ने कथित तौर पर धक्का देने पर एक शख्स को पीटा, कहा- सुसाइड कर लो | WATCH

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट