लाइव न्यूज़ :

जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन, विवादों के चलते हुए थे मशहूर

By भारती द्विवेदी | Updated: September 1, 2018 09:40 IST

Jain Muni Tarun Sagar Passed Away: आज दोपहर तीन बजे जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर होगा।उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से शुरू होकर 28 किमी दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली के शाहदरा के कृष्णा नगर में शनिवार की सुबह साढ़े तीन में हुआ है। जैन मुनि तरुण सागर पिछले कुछ दिनों से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन पर दवाओं का असर होना बंद हो गया था, जिसके बाद जैन मुनि ने इलाज कराने से मना कर दिया था।

आज दोपहर तीन बजे जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर होगा।उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से शुरू होकर 28 किमी दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी। जैन मुनि का जन्म साल 1967 में 26 जून को मध्य प्रदेश के दमोह में हुआ था। साल 1981 में उन्होंने ने अपना घर छोड़ दिया था और छत्तीसगढ़ के में जाकर दीक्षा ले ली। 

इससे पहले शुक्रवार को गुरू पुष्पदंत सागर ने एक वीडियो जारी कर बताया कि तरूण सागर की हालत गंभीर है। साथ ही उन्होने महाराज का समाधि महोत्सव मनाने की अपील की है। खराब तबीयत के चलते वे 15 अगस्त से भक्तों से भी नहीं मिल रहे थे।

गौरतलब है कि जैन मुनि अपने विवांदित बयानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहते थे। उन्होंने तीन तलाक, आरक्षण से लेकर कई मुद्दों पर विवादित बयान दिया था। साल 2016 में जैन मुनि ने हरियाणा विधानसभा में विधायकों को संबोधित किया था। इस दौरान वो बिना कपड़े पहुंचे थे, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी क्रिटिसाइज किया गया था।

टॅग्स :तरुण सागरजैन धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना के गुलजारबाग में स्थापित की जायेगी 108 फीट ऊंची भगवान महावीर की प्रतिमा

पूजा पाठअलौकिक शांति की भूमि जैन विश्व भारती

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

ज़रा हटकेकमाल और शानदार, 21 करोड़ रुपये की छूट, 186 लक्जरी कारें घर लाकर महाबचत, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज खरीदीं

पूजा पाठजैन धर्म पर्यूषण महापर्वः 20 से 27 अगस्त तक मनाया जा रहा, आत्मउन्नयन, जीवन-जागृति का पर्व पर्यूषण

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?