लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस के अंतिम मुख्यमंत्री साबित हुए डा. जगन्नाथ मिश्रा, उनके पार्टी छोड़ते ही शुरू हो गया पतन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2019 16:27 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि डा. जगन्नाथ मिश्रा प्रख्यात राजनेता एवं शिक्षाविद थे. बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देडा. जगन्नाथ मिश्रा ने अपने कैरियर की शुरुआत बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर की थी.जगन्नाथ की बचपन से ही राजनीति में रुचि थी. डा. जगन्नाथ मिश्रा नौकरी में रहने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्रा का आज इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया. 82 साल के जगन्नाथ काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. जगन्नाथ तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उनको बिहार की राजनीति का कद्दावर नेता माना जाता था. डा. जगन्‍नाथ मिश्रा के निधन की जानकारी मिलते ही बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. 

डा. जगन्नाथ मिश्रा ने अपने कैरियर की शुरुआत बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर की थी. कहा जाता है कि जगन्नाथ की बचपन से ही राजनीति में रुचि थी. राजनीति उनको विरासत में मिली थी यही कारण है कि वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे. डा. जगन्नाथ मिश्रा के बड़े भाई ललित नारायण मिश्रा राजनीति में थे और रेल मंत्री भी रहे. 

डा. जगन्नाथ मिश्रा नौकरी में रहने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे. पार्टी में प्रवेश के बाद उनकी गिनती इंडियन नेशनल कांग्रेस के सबसे सक्रिय नेताओं में होने लगी. वह पहली बार 1975 में और दूसरी बार वर्ष 1980 में बिहार के मुख्‍यमंत्री बने थे. वह आखिरी बार साल 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहने के अलावा 90 के दशक में डा. जगन्नाथ केंद्र की राजनीति में भी सक्रिय रहे और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी बने. 

डा. जगन्नाथ का नाम बिहार के बडे नेताओं खास कर कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं में लिया जाता है. कहा जाता है कि उनके कांग्रेस छोडने के बाद ही बिहार में कांग्रेस पार्टी के पतन की शुरुआत हो गई. कांग्रेस छोडने के बाद वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. डा. जगन्नाथ मिश्रा का जन्म सुपौल जिले के बलुआ बाजार में 24 जून, 1937 में हुआ था. 

चारा घोटाला की शुरुआत डा. जगन्नाथ मिश्रा के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए ही हो चुकी थी. हालांकि, मामले का खुलासा उस समय हुआ जब 1990 के दशक में लालू यादव मुख्यमंत्री थे. डा. जगन्नाथ मिश्रा पर आरोप था कि इन्होंने दुमका और डोरंडा निधि से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले. सीबीआई अदालत ने डा. मिश्रा को चार साल की सजा सुनाई. साथ ही दो लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया था. डा. जगन्नाथ मिश्रा को 30 सितंबर 2013 को चारा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था. हालांकि, इस मामले में उनको स्वास्थ्य कारणों से बेल मिल गया था. उनके जेल से बाहर आने के बाद कई तरह के सवाल भी उठे थे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि डा. जगन्नाथ मिश्रा प्रख्यात राजनेता एवं शिक्षाविद थे. बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है. उनके निधन से बिहार के साथ-साथ पूरे देश की राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

टॅग्स :जगन्नाथ मिश्राबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार