लाइव न्यूज़ :

जादवपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर का आरोप, परिसर के पास भाजपा की कार्यकर्ताओं ने की धक्कामुक्की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 17:12 IST

जादवपुर विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर का कहना है कि भगवा संगठन के एक सदस्य द्वारा संस्थान और एक विशेष समुदाय के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करने पर उनके साथ यह सलूक किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देजादवपुर विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया भाजपा की कुछ महिला कार्यकर्ताओं धक्कामुक्की की।भाजपा नेतृत्व ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया

जादवपुर विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि संस्थान के परिसर के पास भाजपा की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उनके साथ ‘‘धक्कामुक्की’’ की। प्रोफेसर का कहना है कि भगवा संगठन के एक सदस्य द्वारा संस्थान और एक विशेष समुदाय के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करने पर उनके साथ यह सलूक किया गया। 

भाजपा नेतृत्व ने हालांकि, घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि कई ‘‘घोर वाम समर्थकों’’ ने सोमवार को परिसर के नजदीक पार्टी की एक बैठक वाली जगह के आसपास प्रदर्शन किया, लेकिन उसके कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर दोयीता मजूमदार ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘मैं सीएए-विरोधी रैली से लौट रही थी, तभी भाजपा की भद्र महिलाओं ने मेरे साथ धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार किया।’’ 

मजूमदार ने दावा किया कि महिलाएं ‘‘उसके खून की प्यासी हो गई थीं’’ और इस घटना ने उन्हें काफी डरा दिया है। उन्होंने कहा कि भगवा कार्यकर्ता खुलेआम ऊटपटांग बातें बोल रही थीं... कुछ देर तक तो ठीक रहा, फिर उन्होंने संस्थान के बारे में भी भला-बुरा बोलते हुए कहा कि ‘यह विश्वविद्यालय सभी बुराइयों की जड़ है, वह सब प्रतिदिन अल्लाहु अकबर बोलते हैं। इसपर मुझे गुस्सा आया और मैंने दो बार जोर से चिल्ला कर कहा कि यह सब ‘मिथ्या कोठा’ (झूठ-झूठ) है।’’ 

राज्य भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता, बोंगांव से लोकसभा सांसद, शांतनु ठाकुर और राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य सोमवार को परिसर के बाहर हुई बैठक में शामिल थे। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘जब हम एक बैठक कर रहे थे, तब घोर वाम दलों के कुछ समर्थक कार्यक्रम स्थल के पास आ कर नारे लगाने लगे। उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को भी धक्का दिया। लेकिन हमने संयम बनाए रखा। हमारे कार्यकर्ता किसी भी हमले में शामिल नहीं हैं।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालनागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप