लाइव न्यूज़ :

पदोन्नति नीति पर हाईकोर्ट की रोक: चार लाख से अधिक कर्मचारियों की उम्मीदों पर झटका, जानें कहानी

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 7, 2025 17:58 IST

jabalpur High Court's stay on promotion policy: कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अगली सुनवाई तक नई नीति के तहत किसी भी प्रकार की पदोन्नति नहीं की जा सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनई नीति लागू की थी, जिससे चार लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद थी।अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 16 और 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।प्रमोशन की प्रक्रिया में वरिष्ठता और मेधा दोनों को महत्व दिया गया है।

भोपालः मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी उलझन में फंस गई है। हाल ही में लागू की गई पदोन्नति की नई नीति पर जबलपुर हाईकोर्ट ने फिलहाल एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा है कि वर्ष 2002 से अब तक किन नियमों के तहत पदोन्नतियां दी गईं और वर्तमान नीति में पहले की तुलना में क्या बदलाव किए गए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अगली सुनवाई तक नई नीति के तहत किसी भी प्रकार की पदोन्नति नहीं की जा सकेगी।

राज्य सरकार ने करीब नौ साल बाद पदोन्नति की नई नीति लागू की थी, जिससे चार लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद थी। इस नीति में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 16 और 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। साथ ही, प्रमोशन की प्रक्रिया में वरिष्ठता और मेधा दोनों को महत्व दिया गया है।

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि 31 जुलाई तक पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए। नई नीति के लागू होते ही कुछ कर्मचारी संगठनों ने इसमें आरक्षण और प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित रहते हुए सरकार नई नीति लागू नहीं कर सकती।

इसी के चलते हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है और पूछा है कि 2002 से अब तक किस आधार पर पदोन्नतियां दी गईं और नई नीति में क्या भिन्नता है। गौरतलब है कि 2002 में सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था शुरू की थी, लेकिन 2016 में हाईकोर्ट ने इसे निरस्त कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित रहने के कारण वर्षों तक पदोन्नति की प्रक्रिया बाधित रही।

अब नई नीति के तहत फिर से आरक्षण के साथ पदोन्नति का रास्ता खुला था, लेकिन इसे लेकर विवाद और कानूनी चुनौती बरकरार है। कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार को एक सप्ताह में अपना पक्ष रखना होगा। अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित है। इस बीच, कर्मचारी संगठनों में असमंजस और नाराजगी का माहौल है,

वहीं सरकार ने कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखने की तैयारी शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की उम्मीदों को एक बार फिर अधर में लटका दिया है। अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट के अगले फैसले और सरकार की रणनीति पर टिकी हैं।

टॅग्स :जबलपुरहाई कोर्टMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार